Rupali Ganguly cute BIRTHDAY WISH Alpana Buch : अनुपमा की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपनी ऑनस्क्रीन सास यानी बा के साथ एक खूबसूरत रिश्ता शेयर करती हैं। रूपाली गांगुली और अल्पना बुच की रियल लाइफ में काफी बनती है। दोनों अक्सर सेट पर ढेर सारी मस्ती करती और तस्वीरें शेयर करती दिखती हैं। अनुपमा यानी रुपाली गांगुली बा को काफी मानती हैं। अब रुपाली गांगुली ने अल्पना बुच को जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी और अल्पना बुच की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुपाली गांगुली अपनी ऑनस्क्रीन सास के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में रुपाली गांगुली अल्पना बुच को तंग कर रही हैं तो किसी तस्वीर में अपनी ऑनस्क्रीन सास पर प्यार लुटा रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई कटलेट...। हम दोनों एक्टर से बेस्टी कब बन गए किसी को पता ही नहीं चला। लव यू बा...। भगवान आपको सुख शांति समृद्धि और मुझे जिंदगी भर झेलने की शक्ति दे...। हैप्पी बर्थडे...। थू थू थू...।'
अनुपमा ने बा के लिए लिखा खास नोट, रूपाली गांगुली ने बर्थडे पर शेयर की मजेदार तस्वीरें
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Sep 21, 2022, 03:29 PM IST
