राजपाल यादव को राजू श्रीवास्तव की मौत से लगा झटका, बोले- 'मुझे यकीन था कि आप जीवित रहेंगे लेकिन...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 02:39 PM IST

Rajpal Yadav REACTS to Raju Srivastava's death: कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, राजपाल यादव समेत कई दिग्गज कॉमेडी में राजू श्रीवास्तव को अपना गुरु और आदर्श मानते आए हैं। अब राजू के निधन पर राजपाल यादव को बड़ा झटका लगा है।

Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरी बॉलीवुड और कॉमेडी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से लोग दुख जता रहे हैं। कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, राजपाल यादव समेत कई दिग्गज कॉमेडी उन्हें अपना गुरु और आदर्श मानते आए हैं। अब राजू श्रीवास्तव के निधन पर राजपाल यादव को बड़ा झटका लगा है। राजपाल यादव ने राजू श्रीवास्तव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पास इस क्षति को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. आप हम सबको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए। आप हमेशा याद किए जाएंगे मेरे भाई, मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।' राजपाल ने दिल टूटने वाले इमोजी अपने कैप्शन में शामिल किए।

End of Article