शादी के बाद पहली बार सामने आए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा कपल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 09:42 PM IST

Payal Rohatgi & Sangram Singh public appearance after marriage: पायल और संग्राम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहा है...

Payal Rohatgi & Sangram Singh public appearance: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 9 जुलाई को आगरा में सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने दिल्ली और अहमदाबाद में रिसेप्शन पार्टी रखी। अब वहीं से ये दोनों मुंबई वापस लौट आए हैं। पायल और संग्राम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहा है। इस दौरान ये दोनों सितारे काफी सिंपल लुक में थे। संग्राम ने डेनिम जींस के साथ शर्ट पहन रखी थी तो वहीं पायल ब्लैक टाइट्स के साथ उसी से मैंचिंग क्रॉप पहने नजर आईं। दोनों काफी खुश दिखे। बता दें, 12 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने शादी की है।

End of Article