Superstar Singer 2 Raksha Bandhan: टीवी रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ खूब सुर्खियों में है। लॉन्च के बाद से ही लगातार शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में शो का रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड टेलिकास्ट किया गया, जिसमें अक्षय कुमार बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान खिलाड़ी कुमार ने सुपरस्टार सिंगर 2 की टीम के साथ जमकर सेलिब्रेशन किया। अब हाल ही में सुपरस्टार सिंगर 2 के दो मेंटर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने सेट पर रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। सेट से सेलिब्रेशन के वीडियो सामने आए हैं। पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने सुपरस्टार सिंगर 2 की प्रतियोगी सईशा गुप्ता, सोयब अली और रोहन दास के साथ रक्षा बंधन मनाया। हमारे साथ एक विशेष बातचीत में, अरुणिता ने रोहन और सोयब को राखी बांधी, जबकि सईशा ने पवनदीप को राखी बांधी। रक्षा बंधन के बारे में उनका क्या कहना है, यह देखें वीडियो...
सुपरस्टार सिंगर 2 के सेट पर बच्चों संग पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने मनाया रक्षा बंधन
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 11, 2022, 02:42 PM IST
