Kavita Kaushik On Moving To Goa: टीवी अदाकारा कविता कौशिक हाल ही में मुंबई से गोवा शिफ्ट हुई हैं। जब अदाकारा से पूछा गया कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया? तब Telly Talk से बात करते हुए अदाकारा ने यह कहा कि अब वह अय्याशी करना चाहती हैं। जी हां, अदाकारा का यह मानना है कि उन्होंने बहुत काम कर लिया है, उन्होंने बहुत मेहनत कर ली है अब वह थोड़ा इंजॉय करना चाहती हैं। अब वह खुद के लिए कुछ करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने मुंबई से गोवा शिफ्ट होने का कदम उठाया। उन्होंने कहा कि 'जैसे ही मैंने 40 पार किया मैंने कहा अब अगर अय्याशी नहीं करी मैंने जिंदगी तो में यह लोग मुझसे काम ही करवाते रहेंगे और कहेंगे कि 'आज कल क्या कर रही है?' और लोगों को प्रूव करने के लिए मैं काम ही करती रह जाऊंगी।'
End of Article
