Devoleena Bhattacharjee brother wedding photos: देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों बेहद खुश हैं। क्योंकि देवोलीना के घर में खुशी का मौका है। असम के गुवाहाटी में अब देवोलीना भट्टाचार्जी अपने भाई की शादी में शामिल हुई हैं और उन्होंने वहां से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर देवोलीना ने अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया।
देवोलीना ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'टुगेदर फॉर लाइफ। आप सभी प्यार की बौछार करें और सुंदर कपल को आगे के विवाहित जीवन के लिए आशीर्वाद दें। मेरी प्यारी... #Battacharjee परिवार के सबसे नए और सबसे युवा सदस्य प्रिसमिता सोनवाल की एंट्री हुई है। श्रीमती भट्टाचार्जी आपका घर में स्वागत है।'
देवोलीना की भाभी दुल्हन बनीं पारंपरिक असमिया गेट-अप में बेहद प्यारी लग रही हैं। मेखला चादोर में उनका खूबसूरत लुक देखा जा सकता है। बेज और गोल्डन कपल साड़ी पहने देवोलीना अपने पूरे परिवार के साथ पोज देती दिख रही हैं। उन्हें शादी का पूरा आनंद लेते देखा जा सकता है।
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी पारंपरिक परिधान में अपने गृहनगर से कई तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं। देवोलीना को साथ निभाना साथिया टीवी सीरियल के लिए जाना जाता है। इसमें एक्ट्रेस ने 'गोपी बहू' का रोल निभाया था। शो के दूसरे सीजन में भी थोड़े समय के लिए देवोलीना को देखा गया था।
देवोलीना फिलहाल एक शॉर्ट फिल्म पर काम कर रही हैं जिसे उन्होंने रेणुका शहाणे के साथ शूट किया है। उन्होंने बताया, 'जब से मैंने अभिनय शुरू किया तब से रेणुका जी के साथ काम करना मेरी बकेट लिस्ट में था।'

