Anjali Arora Lock Upp: 'लॉकअप' रियलिटी शो से अंजलि अरोड़ा को खूब पॉपुलैरिटी मिली। शो के विनर मुनव्वर फारूकी के साथ अंजलि की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, शो खत्म होने के बाद ये बाद पता चला कि मुनव्वर की ऑलरेडी एक गर्लफ्रेंड हैं, जिनका नाम नाजिल है। वहीं अंजलि का भी बॉयफ्रेंड है और उसका नाम आकाश है। अब हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने हमारे साथ खास बातचीत की। इस दौरान अंजलि ने बताया कि मुनव्वर संग उनकी नजदीकियां फेक थीं या फिर वो सब सच था? साथ ही अंजलि ने बताया कि लॉक अप के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई और मां-बाप का कैसे रिएक्शन था। अंजलि ने बताया, 'यह एक सामान्य बात है, जलन महसूस करना मानव स्वभाव है। जब आप किसी से प्यार करते हैं और वह व्यक्ति किसी अन्य के साथ संबंध बनाना शुरू कर देता है, तो मुश्किल होती है। जैसे लॉक अप में, मुनव्वर और मैं इतने अच्छे दोस्त थे। अगर मुनव्वर किसी और से बात करता, तो मुझे बुरा लगता और अगर मैं किसी और से बात करती, तो उसे बुरा लगता। अब आकाश और नाजिला ऐसे लोग हैं जो हमारी जिंदगी से जुड़े हैं। मैं कहूंगी कि वह (आकाश) बहुत समझदार है और मैं उसके बारे में बहुत सम्मान करती हूं। मुनव्वर औ मेरे बीच शो में कुछ भी फेक नहीं था क्योंकि कोई भी इतने लंबे वक्त तक एक्टिंग नहीं कर सकता है।' अंजलि ने इस दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को भी बात की। यहां देखें पूरा वीडियो...
अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारुकी को लेकर की बात, बताया क्या लॉक अप में था सब फेक ड्रामा?
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 19, 2022, 11:45 PM IST
