टीवी मसाला

चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन के Dhurandhar 2 से काटे 6 सीन्स? आदित्य धर पर फूटा गुस्सा; बोले- 'क्या दुश्मनी है...'

Chandrika Dixit Close Friend Angry On Aditiya Dhar: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन सैफी ने आदित्य धर पर भड़ास निकाली है. सैफी ने दावा किया कि धुरंधर 2 में वो भी कास्ट हुए थे लेकिन उनके सीन को काट दिया गया है.

Image

Twitter- Photo Credit

Chandrika Dixit Close Friend Angry On Aditya Dhar: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं. चंद्रिका दीक्षित की निजी जिंदगी में कुछ न कुछ चल रहा है. पहले चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे और फिर उनका नाम मिस्ट्री मैन के साथ जुड़ा. चंद्रिका अपने मिस्ट्री मैन यानी सैफी के साथ आए दिन वीडियो बनाती रहती हैं लेकिन अब सैफी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर को खरी खोटी सुना रहे हैं. सैफी ने दावा किया है कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में उनके भी सीन थे.

आदित्य धर पर फूटा चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन का गुस्सा

आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े और छोटे कलाकार नजर आए. इसी बीच, चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन यानी सैफी ने दावा किया है कि धुरंधर 2 में उन्हें भी कास्ट किया गया था और उनके फिल्म में छह सीन थे, लेकिन आदित्य धर ने उन सीन को काट दिया है. सैफी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कितो भाई आप सब लोगों ने मेरी धुरंधर फिल्म देख ली होगी लेकिन जिन लोगों ने नहीं देखी मैं एक बात कहना चाहता हूं भाई आदित्य धर जो इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, पता नहीं क्या दुश्मनी है, अगर मेरी चंद्रिका के साथ कोई वीडियोज वो देख रहे हैं तो भाई मुझे नहीं पता कि उन लोगों ने ये क्यों सारे सीन कट किए. फिल्म में मेरे 6 सीन्स हैं और 6 के 6 सीन्स कट कर दिए हैं.

धुरंधर 2 में सैफी के काटे सीन

इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं डायरेक्टर से सिर्फ एक ही चीज कहना चाहता हूं कि भाई अगर मेरे से कोई इस तरह की दुश्मनी है कि मैं चंद्रिका के साथ कोई वीडियो बना रहा हूं और तुम्हें वो चीज हर्ट कर रही है तो भाई उसमें सीन डिलीट करने का क्या मतलब बनता है. दूसरी चीज... गाने में मेरी बैकग्राउंड वॉइस आई है, जो आपने देखा होगा बाजीगर ओ बाजीगर वाला सीन. मैं आपको बता दूं आदित्य धर... जब हम लोग शूट कर रहे थे तब सारी चीजें एज-इट-इज थीं.

रणवीर सिंह संग चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन की शूटिंग

इस वीडियो के आखिर में सैफी ने ये भी बताया कि उनका एक शूट रणवीर सिंह के साथ था और उन्होंने संजय दत्त के साथ भी शूट किया था. उन्होंने बताया कि ईद के टाइम उन्होंने फिल्म नहीं देखी थी तो ये सब कब औरकैसे हो गया. उन्हें कुछ नहीं पता. उन्होंने अब जैसे ही फिल्म देखी है तो इस पर रिएक्ट किया है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article