Urfi Javed in tiger printed bikini: टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो टाइगर प्रिंटेड बिकिनी पहनकर वॉक करती दिख रही हैं। अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल मचलने लगता है। कई बार इन वीडियोज की वजह से उर्फी जावेद को ट्रोल भी होना पड़ता है लेकिन इस बार लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों को उर्फी जावेद का बोल्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
टाइगर प्रिटेंड बिकिनी में उर्फी जावेद ने गिराईं बिजलिया
अदाकारा उर्फी जावेद अपने लेटेस्ट वीडियो में टाइगर प्रिंटेड बिकिनी पहनकर बिजलियां गिराती दिख रही हैं। उर्फी जावेद लम्बे समय से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी बोल्ड वीडियोज शेयर करती रही हैं लेकिन इस बार लोगों की तरफ से उन्हें प्यार मिल रहा है। लोग लगातार उर्फी जावेद के फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो ऐसी कपड़ों में काफी खूबसूरत लगती हैं। अक्सर उर्फी जावेद अतरंगी बोल्ड ड्रेसेस पहनकर लोगों के सामने आती हैं, जिस कारण उनकी ट्रोलिंग होती है। हालांकि इस बार लोगों को उर्फी जावेद का बोल्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है।
2022 की मोस्ट सर्च्ड लोगों में शामिल उर्फी जावेद
कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें उर्फी जावेद को मोस्ट सर्च्ड हीरोइनों में नम्बर 1 स्थान मिला है। उर्फी जावेद ने सारा अली खान और जाह्नवी कपूर जैसी अदाकाराओं को धूल चटाकर यह खिताब अपने नाम किया है। उर्फी जावेद की लोकप्रियता बढ़ाने में उनकी अतरंगी ड्रेसेस का बड़ा हाथ है, जिस कारण वो हमेशा चर्चा में रहती हैं। आपको उर्फी जावेद की नई ड्रेस कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर ब
