टीवी मसाला

Urfi Javed ने कामाख्या देवी मंदिर में किये दर्शन, माथे पर तिलक लगाए लाल चुनरी ओढ़े आईं नजर

Urfi Javed Visits Kamakhya Devi Temple: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्फी जावेद हाल ही में दर्शन करने कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं। इससे जुड़ी तस्वीरें भी उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Image

उर्फी जावेद ने किये कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन (Photo Credit- Instagram)

Urfi Javed Visits Kamakhya Devi Temple: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी जावेद को उनके बेबाकपन और ड्रेसिंग सेंस के लिए खूब जाना जाता है। उर्फी जावेद को आखिरी बार 'लॉकअप: सच या सजा' में देखा गया था, जहां वह बतौर गेस्ट नजर आई थीं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में उर्फी जावेद अपनी कुछ तस्वीरों के लिए चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उर्फी जावेद ने कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। अपनी तस्वीरों में उर्फी जावेद (Urfi Javed) लाल चुनरी ओढ़े और माथे पर तिलक लगाए नजर आईं। उर्फी जावेद की ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Urfi Javed नाम बदलकर बन गई हैं रिता भारद्वाज, इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म? खुद बताया सच

    उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी फोटोज में ग्रीन सूट में दिखाई दीं। उन्होंने सिर पर गुलाबी चुन्नी ओढ़ी हुई थी। मंदिर के सामने उर्फी जावेद हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दीं। कामाख्या देवी मंदिर में रहते हुए उर्फी जावेद ने दीया भी जलाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। उर्फी जावेद ने अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "गुवाहाटी में मौजूद कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किये।" बता दें कि उर्फी जावेद की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के बाद अब Madhur Virli ने सरेआम मांगी माफी, 'रेप' पर भद्दा मजाक कर विवादों में आए थे कॉमेडियन
      टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Urfi Javed

      टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Urfi Javed

      उर्फी जावेद (Urfi Javed) की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "कोई नाराजी नहीं, लेकिन आपतो नास्तिक थीं ना। सिर्फ पूछना चाह रहा हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "असम से आपको हमारा ढेर सारा प्यार।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मां कामाख्या सब पर आशीर्वाद बनाए रखें।" बता दें कि उर्फी जावेद को लेकर अफवाह सामने आई थी कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है और नाम बदलकर रीता भारद्वाज रख लिया है। लेकिन उर्फी जावेद का कहना था कि उन्होंने अपना कोई नाम नहीं बदला। साथ ही वह किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article