टीवी मसाला

प्रणित मोरे के बाद अब Madhur Virli ने सरेआम मांगी माफी, 'रेप' पर भद्दा मजाक कर विवादों में आए थे कॉमेडियन

Comedian Madhur Virli Apologies: प्रणित मोरे द्वारा माफी मांगने के बाद अब कॉमेडियन मधुर विरली ने भी 'रेप' पर किये गए भद्दे जोक्स के लिए माफी मांगी है। उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Image

मधुर विरली ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Comedian Madhur Virli Apologies: मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने अपने शो में किये गए '370 की बिरयानी' वाले जोक के लिए सरेआम माफी मांगी है। हालांकि प्रणित मोरे (Pranit More) के खिलाफ एक्शन शुरू हो चुका है। वहीं इन सबके बीच एक और कॉमेडियन मधुर विरली भी चर्चा में आ गए हैं। मधुर विरली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'रेप' पर भद्दा मजाक करते नजर आए। इस वीडियो को लेकर उर्फी जावेद सहित कई सितारों ने मधुर विरली (Madhur Virli) को आड़े हाथों लिया। साथ ही आम जनता के बीच भी मधुर विरली के लिए आक्रोश देखने को मिला। विवादों में घिरते ही मधुर विरली ने पोस्ट शेयर कर मामले पर माफी मांगी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे की '370 की बिरयानी' विवाद के बाद कॉमेडियन Madhur Virli ने रेप पर किया भद्दा मजाक, भड़कीं Urfi Javed

    मधुर विरली (Madhur Virli) ने यू-ट्यूब पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने 2024 के इस वीडियो के लिए माफी मांगी। मधुर विरली ने पोस्ट में लिखा, "मैं अपने एक वीडियो के लिए माफी मांगता हूं, जिसे इस वक्त सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। ये क्लिप एक परफॉर्मेंस की है, जो मैंने दो साल पहले की थी। लेकिन इसे परफॉर्म करने के तुरंत बाद, मुझे समझ आया कि ये कितना गलत है और मैंने उसी वक्त इसे हटा दिया। लेकिन अब दोबारा ये क्लिप वायरल होनी शुरू हो गई है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 370 Biryani Controversy: 'मेरी कहानी पूरी सच नहीं थी' Pranit More के बाद हिमांशु जांगड़ा को भी हुआ गलती का अहसास
    madhur virli (1)

    मधुर विरली ने मांगी माफी

      मधुर विरली (Madhur Virli) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मुझे लगता है कि कॉमेडी सुझावों पर सवाल कर सकती है और मुश्किल मुद्दों से जुड़ सकती है। लेकिन कुछ मामलों को सहनशीलता, संदर्भ और जानकारी की जरूरत होती है। जब एक कदम कम पड़ता है तो ईमानदारी इसी में है कि उसे संज्ञान में लिया जाए, माफी मांगें और इससे बेहतर करें। ये मेरे लिए उन्हीं पलों में से एक है। इंस्टाग्राम के संदर्भ में, मैंने अपना एकाउंट 6 महीने पहले ही बंद कर दिया था। मैं सच में माफी मांगता हूं। मधुर विरली।"

      ashna malik
      आशना मलिक author

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

      End of Article