टीवी मसाला

Urfi Javed नाम बदलकर बन गई हैं रिता भारद्वाज, इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म? खुद बताया सच

Urfi Javed Epic Reply Changing Name: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को लेकर एक महिला ने वीडियो बनाया और दावा किया कि एक्ट्रेस ने अपना नाम और धर्म बदल दिया है।

Image

Urfi Javed ने बदला अपना नाम और धर्म? (फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम)

Urfi Javed Epic Reply Changing Name: टीवी से लेकर ओटीटी तक जबरदस्त पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद को उनके फैशन सेंस के लिए तो जाना ही जाता है। साथ ही अपने बिंदाज अंदाज के लिए भी उर्फी लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। उर्फी जावेद ने पहले भी कई बार कहा है कि वह धर्म में विश्वास नहीं रखती हैं। लेकिन हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दावा किया कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपना नाम बदलकर रिता भारद्वाज बन चुकी हैं, साथ ही एक्ट्रेस ने अपना धर्म भी बदल दिया है। वीडियो में महिला ने उर्फी जावेद को उनके कपड़ों के लिए भी आड़े हाथों लिया। इस मामले पर अब खुद उर्फी जावेद ने रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे की '370 की बिरयानी' विवाद के बाद कॉमेडियन Madhur Virli ने रेप पर किया भद्दा मजाक, भड़कीं Urfi Javed

    उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने महिला का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और उसे आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उर्फी जावेद ने साफ किया कि उन्होंने अपना नाम नहीं बदला है, साथ ही वह किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती हैं। उर्फी जावेद ने इस बारे में इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आपको पत्रकार बोलते हैं। आंटी प्लीज, थोड़ा होमवर्क कर लीजिए। मैंने कभी भी अपना नाम नहीं बदला है और धर्म भी। मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती हूं। मैं केवल अपने कपड़ों के साथ ही नंगी नहीं हूं, मैं अपने शब्दों के साथ भी ऐसी ही हूं, लेकिन आज मेरा मूड नहीं है। एक बार आप गूगल कर लो कि मेरे नाम पर कितने शोज हैं। मुझसे गंदा आपका मेकअप देखकर शर्म आ गई और आपकी पत्रकारिता पर। बुराई करनी है करो बिंदास, लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ। ऐसा मैं आपके साथ नहीं कर सकती हूं, क्योंकि किसी को परवाह नहीं है।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: पब्लिसिटी के लिए Akanksha Chamola ने फैलाई गौरव खन्ना संग तलाक की खबर? अब जाकर खुली पोल

    Urfi Javed ने बदला अपना धर्म?

    Urfi Javed ने बदला अपना धर्म?

      बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) को आखिरी बार 'स्प्लिट्जविला 16' में बतौर होस्ट देखा गया था। इस शो में उर्फी जावेद ने मिसचीफ मेकर का किरदार निभाया था। इसके अलावा उर्फी जावेद ने 'लॉकअप 2' के प्रीमियर में भी कदम रखा था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article