टीवी मसाला

दुबई पुलिस के हिरासत में लिए जाने पर उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे कपड़ों की वजह..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 22, 2022, 09:54 AM IST

Urfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) को हाल ही में दुबई पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया जिसके बाद खबर सामने आई थीं कि उनके रिवीलिंग कपड़ों की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में उर्फी जावेद का बयान सामने आया है।

Image

Urfi Javed on Dubai Police

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्फी जावेद को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया।
  • दुबई पुलिस की हिरासत पर बोलीं उर्फी जावेद।
  • उर्फी जावेद ने इस पूरे मामले में अब सफाई दी है।

Urfi Javed: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। खबर सामने आई थी कि दुबई पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद से ही उर्फी जावेद एक बार फिर से ट्रेंड करने लगीं और इस पर कई रिपोर्ट भी सामने आई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि उर्फी जावेद के रिवीलिंग कपड़ों की वजह से दुबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। ऐसे में अब इस पूरे मामले पर उर्फी जावेद का बयान सामने आया है। उर्फी जावेद ने दुबई पुलिस के शूट में रुकावट की पूरी खबर पर सफाई दी है और सच्चाई लोगों के सामने रखी है। उर्फी ने साफ कर दिया है कि दुबई पुसिल के हिरासत में लेने की वजह उनके कपड़े बिलकुल नहीं थे बल्कि इसकी कुछ और ही वजह थी। आइए जानते हैं उर्फी जावेद ने इस मामने में क्या-क्या कहा है?

'मेरे कपड़ों का कोई लेना-देना नहीं'

दुबई पुलिस के हिरासत में लिए जाने की खबरों पर रिएक्ट करते हुए उर्फी ने कहा, 'पुलिस शूट को रुकवाने के लिए अंदर आई थी, क्योंकि पब्लिक जगह पर शूटिंग करने का एक समय होता है। उस समय के बाद शूटिंग जारी रखने की अनुमति नहीं होती है। हमारी टीम को इस बारे में जानकारी नहीं थी जिस वजह से पुलिस आई और शूट को रुकवा दिया। लेकिन इन सबका मेरे कपड़ो से कोई लेना-देना नहीं है।' उर्फी जावेद ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि अब यह पूरा मामला सुलझ गया है।

कपड़ो पर हमेशा होता है विवाद

उर्फी जावेद के कपड़ो पर हमेशा विवाद छिड़ा रहता है, कई लोगों का मानना है कि उर्फी जावेद के रिवीलिंग कपड़ों की वजह से हमारे समाज पर गलत असर पड़ रहा है, वही कुछ लोग उर्फी जावेद के बोल्ड नेचर की वजह से उनकी तारीफ भी करते हैं। इसके साथ ही बता दें कि हाल ही में गले में इन्फेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article