टीवी मसाला

उर्फी जावेद के पीछे पड़ी दुबई की पुलिस, रिवीलिंग कपड़ों के चलते हिरासत में लिया

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 21, 2022, 10:20 AM IST

Urfi Javed in Dubai: सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़े पहनने के तरीके की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, हालांकि अब उनका रिवीलिंग कपड़े पहनना काफी भारी पड़ गया है। दुबई पुलिस ने उर्फी को रिवीलिंग कपड़ो की वजह से कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया।

Image

Urfi Javed gets detained by Dubai Police

KEY HIGHLIGHTS
  • रिवीलिंग कपड़ों की वजह से मुसीबत में फंसी उर्फी जावेद।
  • दुबई पुलिस ने उर्फी जावेद को हिरासत में लिया है।
  • दुबई में खुलेआम वीडियो शूट करना उर्फी जावेद को महंगा पड़ा।

Urfi Javed in Dubai: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने कपड़ों और पहनावे की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, उन्हें ड्रेसिंग स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी जावेद दुबई में कुछ समय बिताने के लिए पहुंची हैं। इंडिया की तरह ही उर्फी दुबई में भी अपने रिवीलिंग कपड़े पहनना जारी रखती हैं। हालांकि अब उनका रिवीलिंग कपड़े पहनना उनके लिए काफी भारी पड़ गया है। दुबई पुलिस ने उर्फी को रिवीलिंग कपड़ो की वजह से कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। दरअसल दुबई में इस तरह रिवीलिंग कपड़े पहनकर शूट करने की अनुमति नहीं है। जब उर्फी ने वहां के नियमों का पालन नहीं किया तो दुबई पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है।

उर्फी जावेद के पीछे पड़ी दुबई पुलिस

उर्फी जावेद ने दुबई में रिवीलिंग कपड़े पहनकर एक वीडिया शूट करने का फैसला किया जो कि वह भारत में भी करती हैं। हालांकि उर्फी ने यह वीडियो खुले में शूट किया किसी बंद कमरे में नहीं और यही बात दुबई पुलिस को पसंद नहीं आई है। दरअसल दुबई में रिवीलिंग कपड़े पहनकर खुले में शूट करना नियमों के खिलाफ है। उर्फी जावेद ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए शूट की थी। दुबई पुलिस से इस बारे में उर्फी जावेद से पूछताछ भी की है। अब खबर सामने आ रही हैं कि उर्फी जावेद की इंडिया वापस आने की टिकट भी दुबई पुलिस द्वारा कैंसिल की जा सकती है।

उर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत

इस बीच बता दें कि बीते कुछ दिनों से उर्फी जावेद की तबीयत सही नहीं चल रही है। गले में इंफेक्शन के चलते हाल में उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया। उर्फी जावेद के कपड़ों पर कई बार सवाल खड़े किए गए हैं। इस बीच उर्फी जावेद का अपने कपड़ों को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार बताती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article