Urfi Javed Scold Fan Comment on Clothes: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस के लिए जहां कई लोगों से उर्फी को तारीफ़ें मिलती है तो कई ट्रोलर्स उन्हे ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें एक फैन पर वह भड़ास निकाल रही है कपड़ों पर कमेंट करने के लिए। यह सभी को मालूम है की एक्ट्रेस किसी की गलती पर उन्हे क्षमा नहीं करती हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने ही एक फैन की फोटो रिपोस्ट की जिसमें उन्होंने काफी कुछ लिखकर खरी खोटी सुनाई। फैन ने उर्फी संग ली गई सेल्फी पर लिखा कि पहली बार एक्ट्रेस ने कपड़े सही पहने हैं'। बस फिर यही देख उर्फी भड़क गई और फैन को सुनाते हुए लिखा कि पहले तो इसने सेल्फी लेने के लिए भीख मांगी और फिर मेरे कपड़ों की बेइज्जती कर कूल बन रहा है। बधाई हो, आप ए ग्रेड के बतमीज हैं।" एक्ट्रेस ने इसी शख्स को गाली भी जिसे देख सभी उर्फी की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा पहली बार उर्फी के साथ नहीं हुआ है इससे पहले भी वह ऐसे भद्दे कमेंट को लेकर शिकार हुई हैं।

Urfi Javed Scold Fan Comment on Clothes
बता दें कुछ दिन पहले उर्फी ने बताया था की कैसे 15 साल के बच्चे ने उनके साथ बतमीजी की और गंदा सवाल भी किया। उर्फी जावेद इन दिनों अपनी सीरीज फॉलो कर लो यार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह सीरीज एमाज़ान प्राइम पर रिलीज हुई है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। उर्फी बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 से घर-घर में मशहूर हुईं थी।
