टीवी मसाला

Urfi Javed को एक्स-ब्रोकर ने दी रेप की धमकी, अदाकारा ने हिन्दुस्तानी भाऊ पर मढ़ा आरोप

Urfi Javed gets rape threats: टीवी अदाकारा उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि उनका एक्स-ब्रोकर लगातार उन्हें धमकी भरे मैसेज कर रहा है। ये ब्रोकर उर्फी जावेद को जान से मारने और रेप करने की धमकी दे रहा है। उर्फी जावेद ने इस ब्रोकर से 3 साल पहले घर लिया था।

Image

Urfi Javed के एक्स-ब्रोकर ने दी रेप की धमकी

Urfi Javed gets rape threats: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके हंगामा मचा दिया है। इस पोस्ट में उर्फी जावेद ने जानकारी दी है कि एक व्यक्ति उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दे रहा है। ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उनका एक्स-ब्रोकर है, जो उन्हें काफी समय से परेशान करने की कोशिश कर रहा है। उर्फी जावेद ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है और बताया है कि ये उनके लिए नई बात नहीं है क्योंकि हिन्दुस्तानी भाऊ जैसे लोग भी उन्हें ऐसी धमकियां देते रहे हैं। अब वो इन धमकियों से परेशान नहीं होती हैं।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है, 'ये व्यक्ति 3 साल पहले मेरा ब्रोकर था। इसने मुझे अचानक से मैसेज करने शुरू कर दिए। इसने मुझे जान से मारने और रेप करने की धमकियां भी दीं। ये मेरी जान पहचान का व्यक्ति है। अब आप लोगों को समझ आ रहा होगा कि हिन्दुस्तानी भाऊ जैसे लोगों के साथ दिक्कत क्या है। क्योंकि हिन्दुस्तानी भाई जैसे लोग मुझे धमकी देते हैं, तो ऐसे लोगों को लगता है कि ये लोग भी मुझे धमकियां दे सकते हैं। ऐसे लोग सोचते हैं कि मैं जैसे कपड़े पहनती हूं, उसकी वजह से ये लोग मुझे जान से मार सकते हैं या मेरा रेप कर सकते हैं।'

Urfi Javed के एक्स-ब्रोकर ने दी रेप की धमकी

Urfi Javed के एक्स-ब्रोकर ने दी रेप की धमकी

बताते चलें कि उर्फी जावेद अक्सर बोल्ड ड्रेसेस पहनकर घर से बाहर आती हैं, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। कई दफा ये ट्रोलिंग सीमाओं के बाहर हो जाती है और लोग उर्फी जावेद के बारे में भद्दी-भद्दी बातें लिखने लगते हैं। उर्फी जावेद ऐसे ट्रोलर्स पर ध्यान नहीं देती हैं लेकिन इस बार उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से धमकी आई है, जो उनकी जान पहचान का है। अदाकारा ने इस मामले को नजरअंदाज करने की जगह इसे उठाने का फैसला लिया है ताकि जो लोग उनके बारे में गंदे ख्याल रखते हैं, वो सावधान हो जाएं। आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article