टीवी मसाला

Urfi Javed ने कबूतर के पंखों से ढका बदन, ड्रेस देख ट्रोल्स बोले 'ये भी क्यों पहना...'

Urfi Javed Hot Video: टीवी अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने जिस्म को कबूतर के परों से छुपाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया है और लोग लगातार उर्फी जावेद पर भद्दी-भद्दी टिप्पणी कर रही हैं।

Image

Urfi Javed ने कबूतर के पंखों से ढका बदन, ड्रेस देख ट्रोल्स बोले 'ये भी क्यों पहना...'

टीवी अदाकारा उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पंखों से बने सींगों से अपने बदन को ढके नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है क्योंकि इसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने इन सींगों के अलावा बदन पर कुछ नहीं पहना है। अदाकारा उर्फी जावेद की इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंटबाजी कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो बोल्डनेस की सारी सीमाएं तोड़ती जा रही हैं, ऐसे में बॉलीवुड हसीनाओं को काफी दिक्कत हो जाएगी।

ऐसा नहीं है कि उर्फी जावेद की इस वीडियो पर केवल उनके फैंस ही कमेंटबाजी कर रहे हैं। उर्फी जावेद को ट्रोल करने वाले लोग भी लगातार उनकी इस वीडियो पर कमेंटबाजी कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उर्फी जावेद को ट्रोल करने वाले एक व्यक्ति ने कहा है, 'अरे इतना भी क्यों ही पहना है... इसे भी उतार दो...।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा है, 'क्या कर रही हो उर्फी जी आप... समाज को क्या मैसेज जाएगा ...।'

उर्फी जावेद इंडस्ट्री में अपने मन का काम करने के लिए जानी जाती हैं। वो बोल्ड स्टेटमेंट्स के साथ-साथ बोल्ड जवाब भी देती हैं। बीते दिनों वो एक बोल्ड टीशर्ट पहनकर घर से बाहर आई थीं, जिस पर लिखा हुआ था 'नॉट नेपो किड।' अदाकारा उर्फी जावेद ने अपनी इस टीशर्ट से बॉलीवुड के नेपो किड्स पर निशाना साधा था, जिन्हें बिना स्ट्रगल करे ही सब कुछ मिल जाता है। अदाकार उर्फी जावेद की खास बात यह भी है कि वो बिना फिल्टर के सबकुछ बोल देती हैं। वैसे आपको उर्फी जावेद की ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article