टीवी मसाला

Urfi Javed को लेकर पूरी हुई लाखों लोगों की मुराद, इंस्टाग्राम एकाउंट पर गिरी गाज!

Urfi Javed Instgram Account Gets Suspended: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह अक्सर अपने आउटफिट के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन आज उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम एकाउंट पर गाज गिरी नजर आई।

Image

उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम एकाउंट हुआ सस्पेंड?

Urfi Javed Instgram Account Gets Suspended: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी एक्टिंग से इतर अपनी ड्रेसिंग सेंस के कारण खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह हमेशा ही ऐसे-ऐसे आउटफिट पहनकर लोगों के बीच आती हैं, जिसे देखते ही लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। अपने आउटफिट के लिए उ्रफी जावेद (Urfi Javed) जमकर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद अपने सोशल मीडिया हैंडल के कारण चर्चा में आ गईं। दरअसल, उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर गाज गिरी नजर आई।

उ्रफी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी, जिसमें बताया गया कि उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम एकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है और अगर उन्होंने तुरंत एक्शन नहीं लिया तो उस एकाउंट को हमेशा के लिए ही बंद कर दिया जाएगा। हालांकि कुछ देर बाद ही उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम एकाउंट वापिस ठीक हो गया। ऐसे में उर्फी जावेद को इंस्टाग्राम की ओर से मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि एकाउंट को गलती से सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन अब उसे वापिस ठीक कर दिया गया है।

urfi javed instagram account suspended (1)

urfi javed instagram account suspended (1)

इंस्टाग्राम की ओर से मिले इस मैसेज को उ्रफी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी स्टोरी पर भी साझा किया और लिखा, "यार पहले तय कर लो कि करना क्या है।" बता दें कि उर्फी जावेद कई बार अपने आउटफिट में बोल्डनेस की हदें पार कर देती हैं। ऐसे में वह जमकर ट्रोल तो होती ही हैं, साथ ही लोगों ने यह तक मांग की थी कि उनके एकाउंट को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article