वेब सीरीज

Akshay Kumar ने बताया बॉलीवुड का कड़वा सच, 8 घंटे की शिफ्ट के कारण बड़ी फिल्में नहीं देते थे प्रोड्यूसर्स

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण 9' पर बतौर गेस्ट नजर आए अक्षय कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 8 घंटे काम करने की वजह से उन्हें कई बड़े निर्माता फिल्में नहीं देते हैं।

Image

8 घंटे की शिफ्ट पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा (Pic Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज इंडस्ट्री की वो हस्ती हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण 9' में बतौर गेस्ट शिरकत की। इस दौरान अक्षय कुमार के साथ रवि किशन भी नजर आए। चैट शो पर कई चीजों के खुलासे हुए, जिसमें 8 घंटे की शिफ्ट का भी जिक्र आया। दरअसल अक्षय कुमार ने करण जौहर से बात करते हुए कहा कि 8 घंटे की शिफ्ट करने की वजह से बॉलीवुड में मौजूद कई बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स उन्हें फिल्में देने से हिचकिचाते हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने खुद की तुलना मशहूर फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन और अभिनेता टॉम क्रूज से भी की।

8 घंटे काम करने की वजह से फिल्में गंवा रहे हैं अक्षय कुमार?

'कॉफी विथ करण 9' में करण जौहर से बात करते हुए अक्षय कुमार की तारीफ करण जौहर ने की। करण जौहर ने कहा कि अक्षय नए निर्देशकों को मौका देते हैं और फिल्म के प्रोड्यूसर्स के साथ भी काफी सहयोग करते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार ने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं, जो उन्हें अपनी फिल्मों में नहीं लेना चाहते हैं। इसकी वजह उनकी 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट है।

अक्षय ने कहा कि उनका मानना है कि दर्शक उन्हें कैमरे के सामने तरोताजा और अच्छा देखना चाहते हैं न कि थका हुआ। इसलिए उन्होंने अपनी जिंदगी में काम, नींद, फिटनेस और परिवार के लिए अलग-अलग समय तय किया है।

इतना ही नहीं रवि किशन ने भी अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि अक्षय अक्सर किसी फिल्म की शूटिंग लगभग 55 दिनों में पूरी कर लेते हैं। इससे फिल्म के प्रोड्यूसर्स का समय और पैसा दोनों बचते हैं। साथ ही फिल्म से जुड़े 300 से 400 लोगों को लगातार काम मिलता है।

इसके बाद अक्षय कुमार ने फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन और हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज का उदाहरण देते हेउ कहा कि वो किसी भी मूवी को पूरा करने में 90 दिनों से ज्यादा समय नहीं लेते हैं। टॉम क्रूज ने फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' को केवल 55 दिनों में ही पूरा किया थाटॉम क्रूज

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article