टीवी मसाला

TMKOC: दयाबेन के शो पर वापस नहीं आने से भड़के दर्शक, सोशल मीडिया यूजर्स ने मेकर्स को लगाई लताड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2023, 06:40 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर चर्चा में है। शो के मेकर्स ने दिखाया था कि दिवाली पर दयाबेन वापस आएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फैंस इस बात से नाराज हैं कि मेकर्स ने अपने फायदा के लिए लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

Image

Disha Vakani (credit pic: instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे पुराना शो है। शो के सभी कैरेक्टर्स ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। शो में दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी को फैंस बेहद प्यार करते हैं। दयाबेन के जाने के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे। फैंस आज भी इस उम्मीद में हैं कि दयाबेन वापस शो में आएंगी। मेकर्स ने कुछ समय पहले ऐसा दिखाया था कि दिवाली एपिसोड पर दयाबेन गोकुलधाम सोसाइटी में वापसी आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दयाबेन के शो में नहीं आने पर फैंस ने मेकर्स को लताड़ लगाई है।

सोशल मीडिया पर Boycott tmkoc ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स मेकर्स को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ भी करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, मेकर्स इस तरह से कैसे कर सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, इस शो को बंद कर देना चाहिए। फैंस इस बात से गुस्सा है कि मेकर्स ने उन्हें बेवकूफ बनाया है।

फैंस ने लगाई मेकर्स को लताड़

असित मोदी का शो अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहता है। शो के मेकर्स ने दांवा किया था वो दयाबेन को शो में वापस लाएंगे। आपको बता दें कि दिशा वकानी ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद इस शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से दिशा शो पर वापस नहीं लौटी है। रिपोर्ट के अनुसार, असित मोदी ने करीब 250 लड़कियों का दयाबेन के करिदार के लिए ऑडिशन लिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article