Shah Rukh Khan Take A Legal Action Against Suvigya Sharma: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बीच अभिनेता से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनंत अंबानी (Anant Ambani) के साथ नजर आ रहे हैं और साथ में सद्गुरु भी हैं। इस वीडियो के खिलाफ ही कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा ने कुछ ऐसा कह दिया, जो शाहरुख खान को पसंद नहीं आया। ऐसे में शाहरुख खान की टीम की तरफ से सुविज्ञ शर्मा को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा गया है। अभिनेता की टीम की तरफ से वायरल हो रहे कंटेंट को शरारतपूर्ण, भ्रामक और मानहानिकारक बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 24 थप्पड़ जड़ Raza Murad ने सुजा दिया था Ranveer Singh का गाल, तब जाके बना 'पद्मावत' का परफेक्ट सीन
वीडियो में ऐसा क्या है?
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक फंक्शन का है, जिसमें शाहरुख खान और अनंत अंबानी बात कर रहे होते हैं, लेकिन अनंत अंबानी शाहरुख की तरफ उंगली दिखाकर कुछ बोलते हैं। वायरल रील में दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान शाहरुख खान को चुप रहने के लिए कहा गया था। शाहरुख खान की लीगल टीम की तरफ इस वीडियो पर गलत बताया है और दावा किया है ये वीडियो लोगों को भटकाने की कोशिश कर रही है। कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को मिले नीटस में साफ कहा गया है कि यह दावा पूरी तरह से निराधार और झूठा है, जिससे एक्टर की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शाहरुख खान के फैंस भी भड़क गए हैं। दूसरी तरफ कानूनी प्रक्रिया भी इस मामले में तेज हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: रणबीर-यश स्टारर की कमाई में आई 45% की गिरावट, सिंगल डिजिट में किया बिजनेस)
