टीवी मसाला

टीवी पर 'कर्ण' को अमर बनाने वाले पंकज धीर ने कहा दुनिया को अलविदा, सोशल मीडिया पर भर आई फैंस की आँखें

Fans Reaction on Pankaj Dheer Death: हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार पंकज धीर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पंकज धीर के जाने से उनके फैंस भी उदास हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं आइए आपको बताते हैं।

Image

Image Source: X

Fans Reaction on Pankaj Dheer Death: टीवी पर महाभारत के किरदार को जीवंत बनाने वाले एक्टर पंकज धीर आज दुनिया से चले गए। 68 की उम्र में पंकज धीर ने अंतिम सांस ली। पंकज धीर की मौत से हर जगह मातम छाया हुआ है। एक्टर ने महाभारत में 'कर्ण' का किरदार निभाया था। इस रोल में वह ऐसे फिट हुए कि लोगों ने उन्हें रियल कर्ण मान लिया था। अब उनकी मौत से सोशल मीडिया पर फैंस दुख प्रकट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि पंकज धीर ने अपनी एक्टिंग से जनता का दिल जीता था। आइए आपको बताते हैं सोशल मीडिया पर फैंस क्या कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

जैसे ही लोगों को यह पता चला कि पंकज धीर इस दुनिया में नहीं रहे, वैसे ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आनी शुरू हो गई। लोगों ने पंकज धीर के फेमस किरदार 'कर्ण' को याद किया।

एक यूजर ने लिखा, "महाभारत में 'कर्ण ' और चंद्रकांता में 'शिवदत्त' का किरदार अमर करने वाले पंकज धीर नहीं रहे।"

एक फैन ने महाभारत सीरियल से कर्ण की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हे अंगराज नमन" पंकज धीर अब नहीं रहे।

एक फैन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ईश्वर पंकज धीर की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को मुश्किल घड़ी से निकलने की हिम्मत दे'।

एक अन्य यूजर ने पंकज धीर को अपना दोस्त बताया और उनकी मौत पर श्रद्धांजलि दी।

यहां देखें अन्य पोस्ट:

बताते चले कि पंकज धीर ने टीवी शोज और फिल्मों में खूब काम किया। लेकिन, उन्हें असली पहचान बी आर चोपड़ा के शो 'महाभारत' से मिली। वह इस शो में अंगराज 'कर्ण' बने थे। पंकज धीर ने कर्ण के किरदार को जीवंत किया और वह जनता के दिलों में उतरे। आज बुधवार 14 अक्टूबर 2025 को पंकज धीर ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 68 साल थी और वह कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर के जाने से हर कोई परेशान और हताश है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article