TV Actors who Worked in Bollywood Movies: टीवी के ऐसे कई सितारे हैं, जिसके पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे कई सितारें हैं जो छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत से लेकर मौनी रॉय तक का नाम शामिल है। टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं होता है, उन्हें कई जगह अपने आप को प्रूव करना पड़ता है। हालांकि ऐसे कई टीवी एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी नई जगह बना ली है। ब्राह्मस्त्र में मौनी रॉय से लेकर एम.एस धोनी द अनटोल्स स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत तक, यहां ऐसे ही कुछ टीवी सितारों की लिस्ट पर नजर डालते हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में भी पहचान बनाई है।

Mouni Roy in bollywood movies
मौनी रॉय
टीवी सीरियल 'नागिन', 'देवों के देव महादेव', 'क्योंकि सास भी कभी बहू भी' में नजर आने वालीं मौनी रॉय ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपना कदम मजबूर कर लिया है। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हो गई। इसके बाद लीड के तौर पर मौनी रॉय को काफी रोल ऑफर नहीं हुए हैं, लेकिन हाल ही में फिल्म ब्राह्मस्त्र में मौनी रॉय के रोल को काफी सराहना मिली है। वह इसके आने वाले पार्ट में भी नजर आने वाली हैं।
सुशांत सिंह राजपूत

Sushant Singh Rajput
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत को टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के साथ काफी शोहरत मिली थी। इस टीवी सीरियल ने उन्हें हाउसहोल्ड नेम बना दिया था, इसके बाद सुशांत ने फिल्म काय पो छे के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया, जो काफी सफल रहा था। इसके बाद वह एम.एस धोनी की बॉयोपिक से लेकर कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि एक्टर ने साल 2020 में आत्महत्या कर अपनी जान ले ली थी।
शरद केलकर

Sharad Kelkar
टीवी एक्टर शरद केलकर को आज बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार किया जाता है। शरद केलकर ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कई हिट टीवी सीरियल में काम किया है। वह सात फेरे, बैरी पिया जैसी टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। आज वह कई हिट बॉलीवुड फिल्मों का पार्ट हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' में भी नजर आ चुके हैं।
प्राची देसाई

Prachi Desai
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई भी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं, हालांकि बॉलीवुड फिल्मों में काम करने से पहले एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर ही अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। एक्ट्रेस 'कसौटी जिंदगी की' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। प्राची देसाई की एक्टिंग और खूबसूरती के फैंस काफी लोग हैं।

Ankita Lokhande
अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में लीड रोल में नजर आने वालीं अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमा चुकी हैं, वह बॉवीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में अहम भूमिका अदा कर चुकी हैं, हालांकि इसके बाद अब उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।
बता दें कि मोहित रैना, विद्या बालन, इरफान खान समेत ऐसे कई सफल बॉलीवुड एक्टर हैं जो पहले छोटी पर्दे पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इन एक्टर्स ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में भी अलग पहचान बना ली।
