टीवी मसाला

Anupama और Naagin-6 में हो रही नई एंट्री, रूपाली गांगुली और तेजस्वी प्रकाश की हिलेगी बादशाहत

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 23, 2022, 07:59 AM IST

2 New Entry in Anupama and Naagin 6: अनुपमा सीरियल की कास्ट में भी काफी बदलाव हो रहे हैं। अनुपमा को लेकर खबर आ रही है कि शो में एक और स्टार की एंट्री होने वाली है। इसी के साथ नागिन-6 में भी ऐसा ही कुछ होने जा रहा है।

Image

Anupama and Naagin 6

Anupama and Naagin 6 Cast Update: 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में दबदबा बना रहा है। शो हमेशा नंबर 1 रहता है और बहुत ही कम वक्त में ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सीरियल बन चुका है। अब सीरियल के प्लॉट में थोड़ा बदलाव किया गया है। पाखी के बाद कहानी वापस से अनुपमा पर शिफ्ट होने वाली है। इसी के साथ अनुपमा सीरियल की कास्ट में भी काफी बदलाव हो रहे हैं। अनुपमा को लेकर खबर आ रही है कि शो में एक और स्टार की एंट्री होने वाली है जो अनुपमा और अनुज की कहानी में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता इबरार याकूब अब अनुपमा में नई एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इबरार याकूब जल्द ही शो में कदम रख सकते हैं। हालांकि उनका रोल अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह रुपाली गांगुल और गौरव खन्ना के शो में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। इबरार याकूब अब तक 'अग्निफेरा', 'देवों के देव: महादेव', 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'अघोरी' में काम कर चुके हैं।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और प्रतीक सहजपाल (Prateek Sehajpal) के शो 'नागिन 6 (Naagin 6)' में मेकर्स अब महक चहल की वापसी करवाने वाले हैं। एक्ट्रेस महक चहल 'नागिन 6' में सर्वश्रेष्ठ शेष नाग रानी का किरदार निभा रही थीं। शो में नाग रानी की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा नाग रानी मौत को चकमा देकर वापस प्रथा से बदला लेने वापस लौट आएगी। सूत्रों के मुताबिक 'नागिन 6 में महक के किरदार को मृत दिखाया गया था लेकिन अब नाग रानी को जादुई शक्तियों से वापस जिंदा किया जाएगा। जिसके बाद वह और भी ज्यादा जहरीली हो जाएगी और प्रथा के जीवन में कहर बरपाएगी।'

नागिन-5 में अब कुछ सालों का लीप भी देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस महक चहल ने भी नागिन 6 में अपनी वापसी की पुष्टि की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'हां मैं शो में जल्दी ही वापसी कर रही हूं। फिलहाल में अपने वर्क कमिटमेंट के कारण दुबई में हूं। जब मैं भारत वापस आ जाऊंगी तो शो की शूटिंग करूंगी।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article