टीवी मसाला

Tunisha Sharma का मेंटल हैरसमेंट करती थी फैमिली, Sheezan Khan की बहनों ने खोली काली सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 2, 2023, 03:25 PM IST

Tunisha Sharma Suicide Case : एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई। अब एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) के परिवार ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। परिवार ने बताया कि तुनीशा और शीजान का ब्रेकअप नहीं हुआ था।

Image

tunisha suicide case (credit pic -social media)

Tunisha Sharma Suicide Case : टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा (Tunisha Sharma) के सुसाइड केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। तुनीशा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) के परिवार ने बताया की दोनों का रिश्ता कैसा था। इसी के साथ शीजान के परिवार ने तुनीशा की मां वनीता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शीजान के परिवार ने कहा कि एक्ट्रेस की मां वनीता अपनी बेटी का ख्याल नहीं रखती थी। वो अपनी बेटी की लाइफ को कंट्रोल करना चाहती थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की मां उसके पैसों का हिसाब रखती थी। वनीता ने अपनी बेटी को पैसे- पैसे के लिए मोहताज किया था।

शीजान के परिवार का कहना है कि तुनीशा मेंटल हेल्थ से जूझ रही थी। उसकी मां ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया, जो बचपन से उसके साथ होता आया है। एक्टर की बहनों ने आगे कहा कि दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ था।

शीजान से नहीं हुआ था तुनीशा का ब्रेकअप

तुनीशा की बहन ने कहा कि उसकी मेंटल हेल्थ को इग्नोर किया गया है, जो उसके साथ बचपन से होता आ रहा है। हम सब एक- रिलेशनशिप में जाते हैं और ब्रेकअप होता है। ये आम बात है। इसके बाद मीडिया ने पूछा कि क्या ब्रेकअप हुआ था। एक्टर की बहनों ने कहा कि पच्चास बार बता चुके हैं ब्रेकअप नहीं हुआ था।

तुनीशा के सुसाइड केस में दोनों परिवार एक- दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पहले तुनीशा की मां ने कहा था शीजान की वजह से मेरी बेटी हिजाब पहने लगी थी। वो उर्दू बोलती थी। एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। अब शीजान के परिवार की तरफ से इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया गया है। शीजान के परिवार का कहना है कि तुनीशा और उनकी मां के बीच रिश्ते सही नहीं थे। आपको बता दें कि तुनीशा ने 24 दिसंबर को अपने सेट के शो पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article