टीवी मसाला

Sheezan Khan के परिवार ने किए तीन बड़े खुलासे, पूरी बदल गई Tunisha Sharma आत्महत्या मामले की सूरत

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 2, 2023, 03:03 PM IST

Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या मामले में अब शीजान खान के परिवार ने कई बड़े खुलासे किए हैं।शीजान खान के परिवार (Sheezan Khan Family) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुनिषा के परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। जिनसे अब पूरा केस ही बदल सकता है।

Image

Tunisha Sharma Suicide Case

KEY HIGHLIGHTS
  • तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में हुए कई बड़े खुलासे।
  • शीजान खान के परिवार ने तुनिषा के परिवार पर लगाए आरोप।
  • शीजान की मां और बहन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या के मामले में आज कई बड़े और नए खुलासे किए गए हैं। आज शीजान खान की मां और बहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान खान के परिवार ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिनसे तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले का पूरा रुख ही बदलता नजर आ रहा है। शीजान खान के परिवार (Sheezan Khan Family) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुनिषा के परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। इसके साथ ही शीजान की मां और बहन ने तुनिषा के परिवार द्वारा उठाए गए कई सवालों का भी करारा जवाब दिया है। जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन और मार-पीट जैसे आरोप भी शामील हैं।

संजीव कौशल का नाम सुनते ही आते थे पैनिक अटैक

तुनिषा के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया, 'तुनिष अपने अंकल संजीव कौशल का नाम सुनते ही काफी घबराने लगती थी, इस शख्स की वजह से तुनिषा को कई बार पैनिक अटैक भी आते थे। तुनिषा की मां के कहने पर संजीव कौशल ने एक बार तुनिषा का फोन भी तोड़ दिया था। अंकल संजीव कौशल के साथ तुनिषा शर्मा का रिश्ता काफी खराब था।' शीजान के परिवार ने आगे कहा कि इसी वजह से तुनिषा कभी-कभी काफी परेशान भी रहती थी।

तुनिषा के पैसों पर नजर रखते थे मां और चाचा

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शीजान खान के परिवार ने कहा, 'तुनिषा की मां और उनके चाचा एक्ट्रेस के पैसों पर हमेशा नजर रखते थे, यह दोनों तुनिषा की जिंदगी को पूरी तरह से कंट्रोल करना चाहते थे। तुनिषा के पैंसो पर भी उनकी मां और चाचा का ही पूरा अधिकार था। यह बात भी तुनिषा को अंदर से काफी परेशान करती थी।'

पिता की मौत के बाद परेशान थीं तुनिषा

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान के वकील ने कहा, 'तुनिषा शर्मा अपने पिता से काफी क्लोज थीं हालांकि पिता की मौत के बाद वह काफी दुखी रहने लगी थीं। उन्होंने अपनी आखिरी जन्मदिन भी पिता की मौजदूगी में ही बड़ी खुशी के साथ मनाया था। वह अपनी मां और परिवार के बाकी लोगों के साथ बातें शेयर करने से कतराती थीं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article