Tunisha Sharma Funeral: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के आत्महत्या मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है। एक्ट्रेस की 20 साल की उम्र में आत्महत्या की खबर ने सभी को दंग कर दिया है। तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को मेक अप रूम में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। तुनिषा ने आत्महत्या के बाद अपने पीछे किसी तरह का नोट नहीं छोड़ा है, हालांकि उनके परिवार ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से ही पुलिस ने शीजान को 4 दिन की हिरासत में लिया हुआ है। तुनिषा का पोस्टमार्टम भी किया जा चुका है अब आज 27 दिसंबर को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को पंचतत्व में विलीन कर दिया जाएगा। तुनिषा के अंतिम संस्कार के लिए सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
यहां होगा तुनिषा का अंतिम संस्कार
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस तुनिषा का अंतिम संस्कार मुंबई के गोड़ादेव नाका श्मशान घाट में किया जाना है। तुनिषा शर्मा के परिवार ने अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी है। परिवार ने कहा, 'बड़े ही भारी मन के साथ इस बात की सूचना दी जा रही है कि तुनिशा हमें 24 दिसंबर को छोड़कर जा चुकी है। हम आप सभी से विनती करते हैं कि तुनिषा के लिए प्रार्थना करें। तुनिषा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे घोदेव शमशान में किया जाएगा।
शीजान खान ने किए कई खुलासे
तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस में पुलिस की जांच अभी भी जारी है। शीजान ने पुलिस के सामने कई बातें रखीं है। शीजान ने बताया कि दोनों का धर्म अलग-अलग था जिस वजह से हमने ब्रेकअप कर लिया और अलग होने का फैसला किया। हालांकि तुनिषा इस बात से खुश नहीं थी। वहीं दूसरी ओर तुनिषा की मां लगातार शीजान पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रही हैं।
