टीवी मसाला

Tunisha Sharma से जबरन काम करवाती थीं उनकी मां, Sheezan Khan की बहनों ने बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 2, 2023, 05:11 PM IST

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनीशा शर्मा की मौत के बाद से उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) की मुश्किल बढ़ गई है। एक्टर के बचाव में उनके परिवार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। परिवार का कहना है कि तुनीशा और उनकी मां वनीता शर्मा के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।

Image

tunisha sharma (credit pic: social media)

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा (Tunisha Sharma) के सुसाइड केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद से उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan khan) पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। शीजान इस समय पुलिस हिरासत में है और उनसे पूछताछ जारी है। तुनीशा की मां ने शीजान और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। अब शीजान के परिवार ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। शीजान की बहन फलक नाज और उनके वकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शीजान के बहनों ने बताया कि तुनीशा और उनकी मां के बीच अच्छे संबंध नहीं थे।

शीजान की बहन फलक नाज ने कहा, तुनीशा काम नहीं करना चाहती थी। वो घूमना चाहती थी। हमें बहुत फक्र है कि हमने 5 महीने में उसे वो खुशी दी। तुनीशा को अपनी मां से कभी प्यार नहीं मिला। वो हमेशा उसे फोन करती रहती थी। कई बार तुनीशा गुस्से में अपना फोन फेंक देती थी। वो पिछले 15 दिनों से काफी परेशान थी। उसके डिप्रेशन का कारण उसके बचपन का ट्रामा था। काश उसका समय पर इलाज किया जाता तो वो हमारे साथ होती।

तुनीशा की मां डालती थीं काम के लिए दवाब

शीजान के वकील ने कहा, तुनीशा की मां वनीता अपनी बेटी को मेंटली हरैश करती थीं। वो अपनी बेटी पर दवाब बनाकर रखती थी। वो अपनी बेटी के पैसे की कमाई का हिसाब रखती थीं। उसे अपने खर्चों के लिए बार-बार मां से पैसे मांगने पड़ते थे। एक्ट्रेस की मां ने उसे पैसे -पैसे के लिए मोहताज किया था। एक्टर के वकील ने संजीव कौशल का भी जिक्र किया। तुनीशा संजीव से बहुत डरती थी। संजीव वनीता के दोस्त हैं और इसी वजह से तुनीशा अपने दोस्त कंवर ढिलेलों के साथ 3 महीने रुकी थी। संजीव की वजह से तुनीशा को एंग्जाइटी अटैक आते थे।

24 दिसंबर 2022 को तुनीशा ने अपने शो अलीबाबा दास्ता ए काबूल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर की मां ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article