Sheezan Khan also suffered from depression: तुनिषा शर्मा के कथित बॉयफ्रेंड शीजान खान फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। अबीलाला की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां द्वारा उनके खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद से शीजन चार दिनों से पुलिस हिरासत में है। अब इसी बीच शीजान खान से जुड़ा एक बड़ा अबडेट सामने आया है। टीवी अभिनेता शीजान खान खुद बचपन में डिप्रेशन से पीड़ित और यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। शीजान ने अपने बचपन के आघात और अवसाद के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की है।
टीवी एक्टर शीजान खान ने बताया, 'घर ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां एक बच्चा सुरक्षित महसूस करता है। लेकिन, मेरे मामले में ऐसा नहीं है...। जब मैं 7 साल का था तब मैं अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था। मेरे पास एक स्टेबल परिवार नहीं था, न ही मेरे माता-पिता के साथ मेरा रिश्ता स्टेबल था। मेरे माता-पिता हमेशा लड़ते रहते थे, मेरे पास उस तरह का 'सुखी परिवार' कभी नहीं था। वे खुश नहीं थे और एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गए जहां वे एक-दूसरे को सहन नहीं कर सकते थे।'
शीजान खान ने उस घटना के बारे में बताया जिसने उन्हें जीवन भर के लिए डरा दिया। एक्टर ने कहा, टमेरे माता-पिता की लड़ाई का फायदा उठाकर एक दिन वहां के जमींदार ने मौका पाकर मुझे पार्क ले गया और मुझे आइसक्रीम दिलाई। लेकिन इसके बदले वह मुझे सार्वजनिक शौचालय में ले गया और मुझे जघन्य तरीके से हैरेस किया। मैं उस वक्त कुछ नहीं समझ पा रहा था। इसके बाद मैं अपने घर आया और शॉवर में गया और खुद पर पानी डालता रहा। मुझे अंदर कभी-भी इतना बुरा महसूस नहीं हुआ था जैसा उस दिन फील हुआ। उस वक्त में बेहद डरा हुआ और अकेला महसूस कर रहा था।
मौजूदा मामले की बात करें तो तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को खुदकुशी कर ली थी। 20 साल की एक्ट्रेस ने अपने टेलीविजन शो अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर फांसी लगा ली थी। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तुनिषा ने शो में शहजादी मरियम का किरदार निभाया था।
