TV actor Tunisha Sharma death case: मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि तुनिषा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह 'फांसी' बताई गई है। सहायक पुलिस आयुक्त ( एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने मीडिया में कहा कि तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में एक अभिनेत्री के रूप में काम करती थीं। तुनिषा शर्मा (unisha sharma) और शीजान खान (Sheezan khan) के बीच दोस्ती थी बाद में यह प्रेम संबंध में बदल गए। 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली। एसीपी जाधव ने स्पष्ट किया कि अब तक इसमें लव जिहाद या ब्लैकमेलिंग का कोई अन्य एंगल नहीं है। उन्होंने कहा फिलहाल, जांच चल रही है। आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अब तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) या 'लव जिहाद' (Love jihad) का कोई एंगल नहीं है।
एसीपी ने आगे कहा कि तुनिषा की मां ने शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद आरोपी शीजान को गिरफ्तार किया गया था और बाद में अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिषा की मौत का कारण फांसी बताया गया है। 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की सह-कलाकार तुनिशा के शो के सेट पर मृत पाए जाने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। उन्हें रविवार को वलीव पुलिस स्टेशन से वसई कोर्ट ले जाया गया।
कोर्ट में शीजान के वकील शरद राय ने मीडिया से बात की और कहा कि जो कुछ भी हुआ है, पुलिस और कोर्ट काम कर रहे हैं। वह (शीजान खान) अदालत में पेश किया गया है। उनके खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं।
तुनिषा, जो 'फितूर', 'बार बार देखो', 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' और 'दबंग 3' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, एक टीवी सीरियल के सेट पर मृत पाई गईं। वालीव पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली कि चाय ब्रेक के बाद अभिनेत्री शौचालय गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और पाया कि उसने फांसी लगा ली है।
पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा है कि तुनिशा के कथित अतिवादी कदम के पीछे उसका जीवन समाप्त होने का कारण एक पखवाड़े से अधिक समय पहले शीजान के साथ उसका ब्रेकअप हो सकता है। तुनिषा के शव को रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जेजे अस्पताल नायगांव लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया।
