टीवी मसाला

तुनिषा शर्मा और शीजान खान ने बनाई थी रील, मौत से कुछ घंटे पहले क्या हुआ अब दोस्त ने किया खुलासा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 4, 2023, 11:34 AM IST

what happened few hour before tunisha sharma death?: कई रिपोर्ट्स और मुंबई पुलिस के बयान के मुताबिक, मौत से 15 मिनट पहले तुनिषा और शीजान के बीच बहस हुई थी। वह अपने टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाई गई थीं। शीजान फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है।

Image

tunisha sharma

tunisha sharma Friends New Revelation: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma Suicide Case) की मौत की मिस्ट्री अब तक उलझी हुई है। तुनिषा की मौत की असल वजह क्या है ये सवाल सबके जहन में है। पुलिस लगातार इस केस से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है और इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। अब इसी बीच तुनिषा शर्मा की मृत्यु के समय उनके साथ रहने वाले उनके दोस्त ने आत्महत्या से कुछ घंटे पहले क्या-क्या हुआ? इसकी पूरी कहानी बताई है। दोस्त का कहना है कि शीजान खान बोल नहीं पा रहे थे और लगातार रो रहे थे। तुनिषा के दोस्त शान शशांक मिश्रा ने खुलासा किया कि शीजान अपनी को-स्टार को अस्पताल ले गया, जबकि वो शूटिंग आउटफिट में था और लगातार रो रहा था।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, शान ने कहा, 'मैं 24 दिसंबर को उनके साथ था और इस घटना से पहले भी...। पहले अस्पताल में और फिर पुलिस स्टेशन में साथ था..। तब तक तुनिषा की मां ने शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।' शीजान खान कुछ बोल नहीं पा रहा था।

शान ने ही एक्टर को नॉर्मल कपड़े पहनाए थे क्योंकि वह तुनिषा की मौत से पूरी तरह टूट चुका था। 'जब हम अस्पताल में थे तब तुनिषा की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह उस पोशाक में थे जिसमें वह शूटिंग कर रहे थे और मैंने उन्हें उनके सामान्य कपड़े पहनाए। वह बोल नहीं पा रहा था और रो रहा था। जो कुछ हुआ था उससे वह शॉक्ड रह गया था। शीजान की मां भी वहां थीं...।'

शीजान और तुनिषा ने मौत के दिन बनाया था इंस्टाग्राम रील

मौत के दिन तुनिषा और शीजान की बहस की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, शान ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। वास्तव में, वे साथ में मस्ती कर रहे थे। 'मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ था और उन्होंने कहा कि वे सभी सेट पर हंस रहे थे और मस्ती कर रहे थे। अच्छा माहौल था। उसने मुझे यह भी बताया कि तुनिषा ने उनके साथ अपने फोन पर एक इंस्टाग्राम रील वीडियो भी बनाया था। उनके बीच कोई लड़ाई या बहस नहीं हुई थी।'

कई रिपोर्ट्स और मुंबई पुलिस के बयान के मुताबिक, मौत से 15 मिनट पहले तुनिषा और शीजान के बीच बहस हुई थी। वह अपने टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाई गई थीं, जिसमें शीजान मुख्य भूमिका में हैं। शीजान फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article