टीवी मसाला

TMKOC में दयाबेन की वापसी पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इतना आसान नहीं है'

Asit Modi on comeback of Disha Vakani: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। हालांकि दिशा वकानी के जाने के बाद शो की लोकप्रियता थोड़ी कम हो गई है। काफी समय से दिशा वकानी की वापसी पर बात हो रही है, हालांकि अब तक उनका कमबैक नहीं हो पाया है। इस बीच असित मोदी ने दिशा वकानी को लेकर बड़ी बात कह दी है।

Image

pic credit-google

Asit Modi on comeback of Disha Vakani: टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लोग काफी पसंद करते है। ये फैमिली शो कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी लिस्ट में भी बना रहता है। हालांकि जब से दिशा वकानी शो से बाहर हुई है तब से इसकी लोकप्रियता में कमी आई है। शो में दिशा वकानी दयाबेन का रोल निभाती थी, जिसे लोग आज काफी मिस कर रहे हैं। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दयाबेन की वापसी पर रिएक्ट किया है।

असित कुमार मोदी ने कही बड़ी बात

हाल ही में असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स के साथ बातचीत की है, जिसमें उन्होंने दयाबेन की वापसी पर अपडेट दिया है। 'जो लोग लगातार दया भाभी की वापसी के बारे में पूछते हैं, वे बिल्कुल सही हैं। दिशा जी ने सबके ऊपर गहरा प्रभाव छोड़ा है। वो आखिरी बार स्क्रीन पर आठ साल पहले आई थी फिर भी उनका किरदार दर्शकों के दिलों में जिंदा है।' उन्होंने दयाबेन के कमबैक पर कहा, 'यह सिर्फ एक किरदार को वापस लाने की बात नहीं है इसके लिए सही समय, सही कहानी और सही मौके की जरूरत है। दिशा जी को वापस लाना आसान नहीं है।'

दिशा वकानी ने इस वजह से छोड़ा था शो

बताते चलें कि दिशा वकानी ने साल 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी, और तब से शो में वापस नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के निर्माताओं ने उन्हें वापस लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मालूम हो कि आज भी दिशा वकानी की लोकप्रियता काफी तगड़ी है। फैन फॉलोइंग के मामले में दिशा वकानी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। दिशा वकानी ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article