Tina Datta Jay Bhanushali Hum To Go Off Air: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस टीना दत्ता और जय भानुशाली सोनी टीवी के 'हम न रहे हम' में नजर आ रहे थे। शो की कहानी काफी दिलचस्प थी। लेकिन 'हम न रहे हम' पर पांच महीने में ही गाज गिरती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, टीना दत्ता (Tina Datta) और जय भानुशाली का 'हम रहे न रहे हम' पांच महीनों में ही बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। इस बात की पुष्टि खुद जय भानुशाली ने की है। इतना ही नहीं, 'हम रहे न रहे हम' के स्टार कास्ट ने आखिरी एपिसोड तक शूट कर लिया है।
जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और टीना दत्ता (Tina Datta) का 'हम रहे न रहे हम' सितंबर के आखिरी सप्ताह में ही बंद होने जा रहा है। उन्होंने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है। जय भानुशाली ने अपनी पोस्ट में जिक्र किया कि शो की कास्ट और क्रू ने आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है।
इस सिलसिले में जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने पोस्ट में लिखा, "मुझे अपने फैंस से काफी मैसेज मिल रहे हैं। वो इस बात से निराश हैं कि शो बंद होने जा रहा है। मुझे उनसे कहना पड़ेगा कि हमने शो की शूटिंग खत्म कर ली है। लेकिन शो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक चलेगा। इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 7:30 बजे शाम में देखें।"
बता दें कि जय भानुशाली और टीना दत्ता का 'हम रहे न रहे हम' 10 अप्रैल को शुरू हुआ था। शो को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी, लेकिन यह टीआरपी में अपनी जगह बनाने में फेल हो गया। बता दें कि 'हम रहे न रहे हम' से पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' पर भी ताला लगा था।
