टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट है ये हसीना, फीस के मामले में सबको छोड़ा पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 10:18 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Highly Paid Contestant: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में अब 11 सदस्य रह रहे हैं। आज हम आपको घर के सबसे महंगे सदस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का सबसे महंगा सदस्य कौन है और उसकी एक दिन की कितनी फीस है।

Image

Bigg Boss OTT 2 Highly Paid Contestant

Bigg Boss OTT 2 Highly Paid Contestant: सलमान खान( Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी ( Bigg Boss OTT 2) इन दिनों छाया हुआ है। हर रोज के ट्विस्ट और टर्न से से शो खूब टीआरपी बटौर रहा है। बिग बॉस में आए दिन कोई न कोई हंगामा होता ही रहता है। शो में दर्शकों को किसी का गेम बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है तो किसी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बिग बॉस के घर में अब 11 सदस्य रह रहे हैं। आज हम आपको घर के सबसे महंगे सदस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का सबसे महंगा सदस्य कौन है।

जिओ सिनेमा स्ट्रीम शो बिग बॉस के घर का सबसे महंगा सदस्य कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt) है। जी हां पूजा भट्ट इस शो की सबसे महंगी सदस्य है। वह शो में एक दिन के लिए 50 हजार तक फीस लेती है। पूजा ने फीस के मामले में आकांक्षा पूरी, फलक नाज और अविनाश सचदेव को पीछे छोड़ दिया है और वह बिग बॉस की सबसे महंगी सदस्य बन गई हैं। आपको बता दें कि पूजा भट्ट बॉलीवुड के 90 के दशक की सबसे प्रसिद्ध हीरोइन में से एक हैं। शो में पूजा एक सीनियर सदस्य के तौर पर हैं। पूजा के गेम को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मिला प्रिन्सिपल का टैग

पूजा भट्ट का अन्दाज देखकर जनता और घर के सदस्यों ने उन्हें बिग बॉस की प्रिन्सिपल का टैग दिया है। एक्ट्रेस इन दिनों बिग बॉस के सदस्य अभिषेक मल्हान के साथ लड़ाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बीते एपिसोड में दोनों की तीखी बहस भी हो गई थी।जिसके बाद से दर्शक उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article