टीवी मसाला

Kapil Sharma के कॉमेडियन दोस्त ने लाइव आकर की सुसाइड की कोशिश,अस्पताल में किया भर्ती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 14, 2023, 12:56 PM IST

the kapil sharma show comedian Tirthanand Rao: 'द कपिल शर्मा शो' में अपने जोक्स से सभी को हंसाने वाले तीर्थानंद राव इस समय काफी बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। सोशल मी़डिया पर लाइव आकर तीर्थानंद ने सुसाइड की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

Image

Kapil Sharma Co-Star Tirthanand Rao Attempts Suicide (Image Credit: ANI)

The Kapil Sharma Show comedian Tirthanand Rao: 'द कपिल शर्मा शो' में अपने जोक्स से सभी को हंसाने वाले तीर्थानंद राव (Tirthanand Rao) इस समय काफी बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। सोशल मी़डिया पर लाइव आकर तीर्थानंद ने सुसाइड की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। तीर्थानंद राव, द कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के रोल को निभाने के लिए मशहूर हैं। इसी वजह से तीर्थानंद को जूनियर नाना पाटेकर के नाम से भी जाना जाता है। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की है। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया। अब इसमें तीर्थानंद की गर्लफ्रेंड का भी बयान सामने आया है, आइए इसपर नजर डालते हैं।

कॉमेडियन ने लाइव आकर पिया फिनाइल

फेसबुक लाइव के दौरान तीर्थानंद ने फिनाइल पीने से पहले एक बयान भी दिया है। 'मैं परवीन बानो नाम की महिला के साथ लिव इन में रहता हूं। उसके पति की 2013 में मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं, वो मुझे मेंटली लगातार परेशान कर रही है। अभी मैंने उसे 90 हजार का फोन गिफ्ट किया था। फिल्म भी उसने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है। वो मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा रही है कि मैं उसे मारता-पीटता हूं। अब आप लोग ही मुझे बताओ की मैं कैसे जिंदा रहूं।'

गर्लफ्रेंड की वजह से सुसाइड कर रहे थे तीर्थानंद?

इसके साथ ही तीर्थानंद ने आगे अपने बयान में कहा, 'मैं जब भी उससे दूर जाता हूं व ह वापस मेरे करीब आ जाती है। मुझे धमकियां देती है कि मैंने अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह कुछ हंगामा कर देगी। मुझपर हाथ तक उठाती है। वो मुझे धमकी देती-रहती है कि वो रेप के केस में मुझे फंसा देगी।' सोशल मीडिया पर तीर्थानंद का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article