टीवी मसाला

The 50: वंशज सिंह ने बाहर आते ही करण पटेल को कहा 'बुड्ढा' और 'मंदबुद्धि'! प्रिंस नरुला को भी लिया आड़े हाथों

The 50 Vanshaj Singh Makes Fun Of Karan Patel And Prince Narula: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के पहले दिन ही वंशज सिंह बाहर हो गए। वहीं एविक्शन के बाद उन्होंने करण पटेल और प्रिंस नरुला को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

The 50 Vanshaj Singh Makes Fun Of Karan Patel And Prince Narula: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने पहले एपिसोड के साथ ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'द 50' में बीते दिन कंटेस्टेंट्स की एंट्री के बाद टास्क हुआ। वहीं टास्क के बाद टॉप टीम के कैप्टन ने मिलकर वंशज सिंह को बाहर कर दिया। करण पटेल ने बताया कि वंशज सिंह ने किसी के साथ ज्यादा बातचीत नहीं की, जिसकी वजह से उन्हें बाहर किया जा रहा है। हालांकि खानजादी और सपना चौधरी ने उनके इस फैसले को सही नहीं ठहराया था। वहीं 'द 50' से बाहर आते ही वंशज सिंह (Vanshaj Singh) ने करण पटेल और प्रिंस नरुला को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

करण पटेल को कहा 'बुड्ढा'

वंशज सिंह (Vanshaj Singh) ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर कीं, जिसमें उन्होंने करण पटेल को 'मंदबुद्धि' कहा, साथ ही प्रिंस नरुला के खिलाफ भी लंबी-चौड़ी स्टोरी शेयर कर उनपर तंज भी कसा। वंशज सिंह ने इंस्टाग्राम पर करण पटेल से जुड़ा एक मीम साझा किया, जिसपर लिखा था, "ओये तेरी, मैं मंदबुद्धि हूं।" वहीं अगली फोटो करण पटेल की साझा करते हुए उन्होंने एक्टर की उम्र पर निशाना साधा। वंशज सिंह ने लिखा, "मैं आशा करता हूं कि तुम्हारे कमजोर ज्वॉइंट्स में आज दर्द हो। तुम वृद्धाश्रम जाने के लायक हो। आपने जिंदगी भर के लिए मुझे हेटर बना लिया है। मैं तुम्हें याद दिलाता रहूंगा अपना नाम अगले दस सालों के लिए। बुद्धू बुड्ढा।"

vanshaj singh

vanshaj singh

vanshaj singh (1)

फोटो क्रेडिट- वंशज सिंह इंस्टाग्राम

प्रिंस नरुला पर फूटा वंशज सिंह का गुस्सा

वंशज सिंह (Vanshaj Singh) ने अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रिंस नरुला की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हेलो दोस्तों ये मैं हूं प्रिंस नरुला। मैंने जिंदगी भर लोगों को व्यक्तित्व और इंडस्ट्री के खिलाफ लड़ने का पाठ पढ़ाया। मैंने सालों तक हजारों बच्चों के दिमाग से खेला लेकिन मैं सबसे बड़ा पाखंडी हूं। क्योंकि मैं वो सबकुछ हूं, जिनके खिलाफ मैं खड़ा हुआ। मैं ग्रुप बनाता हूं, मैनिपुलेट करता हूं, राजनीति करता हूं और वंशज को इसलिए बाहर कर दिया, क्योंकि उसने मुझसे बात नहीं की। मैंने टास्क आधारित शो में परफॉर्मेंस पर ध्यान भी नहीं दिया और एक 22 साल के लड़के को इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसने मुझसे बात नहीं की।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article