टीवी मसाला

The 50: पहले दिन ही कटा यू-ट्यूबर वंशज सिंह का पत्ता, आउटसाइडर होने का भुगतना पड़ा खामियाजा!

The 50 Youtuber Vanshaj Singh Eliminated From Show: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर दस्तक दे दिया है। बीते दिन द 50 का प्रीमियर हुआ, जिसमें ेक साथ 50 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि पहले दिन ही एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी कट गया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

The 50 Youtuber Vanshaj Singh Eliminated From Show: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर अपनी धमाकेदार एंट्री कर ली है। 'द 50' में एक साथ 50 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है, जिसमें एक्टर से लेकर यू-ट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तक शामिल हैं। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की एंट्री के साथ ही टीम बंटना शुरू हो गई थी, साथ ही दर्शकों ने अपनी-अपनी गेम भी आरंभ कर दी थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'द 50' से पहले ही दिन एक कंटेस्टेंट को घर का रास्ता देखना पड़ा। 'द 50' (The 50) से प्रीमियर के दिन ही एक कंटेस्टेंट को बाहर होना पड़ा, जिससे दर्शकों को भी काफी झटका लगा है। 'द 50' के इस एविक्शन ने लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

'द 50' (The 50) से पहले दिन बाहर होने वाले कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि यू-ट्यूबर वंशज सिंह (Vanshaj Singh) हैं। 'द 50' में एंट्री के बाद ही कंटेस्टेंट्स को 10 टीम में बांट दिया गया और हर एक टीम में करीब 5-5 सदस्य थे। सभी टीम को एक-एक कैप्टन मिला, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स को टास्क भी मिले। लेकिन टास्क पूरा होने के बाद टॉप 5 टीम को किसी एक सदस्य का नाम चुनना था, जिसे घर के बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। ऐसे में ज्यादातर लोगों ने मिलकर वंशज सिंह का नाम चुना और उन्हें बाहर कर दिया। टॉप 5 कैप्टन के इस फैसले ने बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। करण पटेल ने वंशज सिंह को बाहर करने का कारण बताते हुए कहा कि यू-ट्यूबर से ही बाकी कंटेस्टेंट्स की सबसे कम बातचीत हुई है, जिसकी वजह से उन्हें बाहर किया गया है। हालांकि खानजादी और सपना चौधरी ने इस फैसले को सही नहीं ठहराया।

'द 50' (The 50) से जाते-जाते वंशज सिंह (Vanshaj Singh) ने कहा कि वह आउटसाइडर हैं, इसलिए ही उन्हें बाकी लोगों से बात करने में थोड़ी परेशानी हो रही है। वंशज (Vanshaj Singh) ने कहा, "जब मैं यहां आया तो मैं यहां पर मौजूद बहुत लोगों को पहले से ही जानता था। हर कोई किसी समुदाय से या फिर इंडस्ट्री से है। मैं एक आउटसाइडर हूं तो ये मेरे लिए आसान नहीं था। हर कोई जानता है प्रिंस नरुला को और मैं उन्हें हाय कहना चाहता था। लेकिन मैं अपना वक्त ले रहा था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article