The 50: टीवी दुनिया का मेगा रियलिटी शो 'द 50' लॉन्च हो चुका है जिसे जनता का प्यार और ध्यान दोनों मिलता हुआ नजर आया। जैसा की आपको मालूम है शो 'द 50' में पचास टीवी और सोशल मीडिया सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। इस शो में नए-नए टास्क मिलते हैं और पूरे गेम को एक फेस्ड मास्क लायन चलाता है जिसकी हुकूमत पर पूरा घर है। फैंस को ये एक दिलचस्प शो लगा। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि शो में एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
बात करें शो 'द 50' में हुई बड़ी कंट्रोवर्सी की तो दूसरे ही दिन रजत दलाल और दिग्विजय राठी की बीच एक भयंकर लड़ाई हुई। रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को धक्का दिया और हाथापाई में उनकी टी-शर्ट तक फाड़ दी। वहीं शो के दौरान प्रिंस नरूला ने भी अपनी और एल्विश यादव की हुई लड़ाई से जुड़े गढ़े मुर्दों को निकाला। लायन के डेन में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े होते हैं ताकि शो में मसाला बना रहे।
