टीवी मसाला

The 50: प्रिंस नरूला को धमकाने के लिए एल्विश यादव ने लिया गैंगस्टर्स का सहारा! नेशनल TV पर खोली पोल

The 50 Prince Narula Reveals About Elvish Yadav: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया है। शो में बीते दिन टास्क तो हुए ही, साथ ही कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी साझा किये। शो में ही प्रिंस नरूला और मैक्सटर्न एल्विश यादव के बारे में बात करते नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

The 50 Prince Narula Reveals About Elvish Yadav: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इन दिनों में शो छोटे पर्दे पर छा गया है। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम और टास्क देखने लायक होता है। लेकिन शो में रहते हुए ही कई सितारे अपनी निजी जिंदगी में हुई उथल-पुथल से भी पर्दा उठा रहे हैं। 'द 50' में रहते हुए मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर और एक्टर प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव के बारे में एक-दूजे से बात की। जहां मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को 'रील वाला बदमाश' बताया तो वहीं प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने भी उनके साथ अपने झगड़े से पर्दा उठाया। प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव संग हुए झगड़े का खुलासा करते हुए बताया कि यू-ट्यूबर ने उन्हें धमकाने के लिए गैंग्सटर्स का सहारा लिया था।

प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के बारे में बात करते हुए 'द 50' में कहा, "उसने मुझे धमकाने के लिए बहुत गैंगस्टर कॉल कराी, लेकिन मैंने किसी की भी नहीं सुनी। जहां मैं अपनी जिंदगी में पहुंच चुका हूं ना, वो वहां आने की सोच भी नहीं सकता है। जिससे भी उसने मुझे धमकाने केलिए कहा, मैंने उनसे बोला कि मैं उसे मारने जा रहा हूं। जब मैं वहां पहुंचा तो वो खुद गोवा भाग गया। भाई वो रील का बदमाश है, लोगों ने उसका हव्वा बना दिया है कि गैंगस्टर है। क्योंकि रील वैसी काटा था।" प्रिंस नरुला यहीं नहीं रुके। उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिये बगैर ही कहा, "अगर मेरी जगह, मैक्सटर्न की जगह कोई और होता ना तो थप्पड़ मारकर व्लॉग बनता। ये सच है। क्योंकि हम उसके घर तक पहुंच गए थे और वो कुछ नहीं कर पाया था। इसलिए वो चुप है।"

मैक्सटर्न को एल्विश यादव ने भेजे थे 1 लाख रुपये

प्रिंस नरूला (Prince Narula) के अलावा मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर ने भी एल्विश यादव से जुड़ी कई बातें 'द 50' में साझा कीं। सागर ठाकुर ने बताया कि एल्विश यादव ने उन्हें 1 लाख रुपये भेजे थे, जो उन्हें खुद समझ नहीं आए कि क्यों भेजे गए थे। बता दें कि साल 2024 में मैक्सटर्न और एल्विश यादव काफी विवादों में रहे थे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश यादव अपने दोस्तों के साथ मैक्सटर्न को मारते नजर आए थे। इस मामले पर मैक्सटर्न ने कहा था, "मेरी किस्मत ये खराब थी कि मैं अपने दोस्त साथ लेकर नहीं गया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article