Shiny Doshi vs Riddhi Dogra: कलर्स टीवी का फ़ेमस रियलिटी शो 'द 50' अपने अंतिम स्टेज पर आ चुका है। आज रात शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौनसा सेलेब्रिटी अपने फैन के लिय 30 लाख जीतेगा। शिव ठाकरे, कृष्णा श्रॉफ, रजत दलाल, काका और फैजल शेख शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट बने। बीते दिन शाइनी दोशी शो से आउट हो गई और उन्होंने टेली टॉक को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। शाइनी दोशी का गुस्सा एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा पर फूटा लेकिन क्यों जानिए इस रिपोर्ट में।
टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी (Shiny Doshi) रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra) पर निशाना जड़ते हुए कहती हैं, 'सिवेत मर के साथ अपनी नज़दीकी देखकर रिधि डोगरा ने मुझे 'इन्सिक्युर' कहा था। मैं उनसे ध्यान खींचने के लिए वहां नहीं थी। मैं 'द 50' (The 50) में थी, बिग बॉस में नहीं, जहां मुझे खेल में बने रहने के लिए किसी के साथ रिलेशन बनाना पड़ता। मैं ऐसा करने के लिए वहां नहीं थी। मैं रिद्धि के तरफ बहुत ईमानदार और वफादार थी। मैंने कभी किसी के पीठ पीछे कुछ नहीं कहा या कोई घटिया स्टेटमेंट नहीं दिया। मेरा मकसद गेम में प्रफॉर्म करना और अपनी वफादारी साबित करना था। रिद्धि ने सिवेत और युविका को उनके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। उन्होंने कृष्णा श्रॉफ के साथ भी ऐसा ही किया। मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बेहद खुश हूं। मैंने कभी किसी की जगह लेने की कोशिश नहीं की।'
शाइनी आगे कहती हैं कि मैं जीवन में और भी ऊंचे लक्ष्य रखती हूं। सिवेत बहुत मजेदार और अच्छे इंसान हैं। जब उन्हें पता चला कि मेरी शादी हो चुकी है, तो उन्होंने मुझे 'बहन' कहना शुरू कर दिया। रिधि डोगरा को 'दोगली डोगरा' कहना पसंद करूंगी। बता दें बीते दिन ही शाइनी दोशी को लायन ने एग्जिट ऑर्डर सुनाया था।
