The 50 Finalist: टीवी दुनिया का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो 'द 50' फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रखा है। शुरुआत में शो ने टीआरपी से लेकर लोगों के दिलों में जगह तो बनाई थी लेकिन अब ये एक मात्र शो बनकर रह गया है। 'द 50' एन टीवी, सोशल मीडिया और बॉलीवुड के पचास सेलेब्स ने हिस्सा लिया था जिसमें उन्हे हर दिन एक नए टास्क करने पड़ते थे। ये पहला एक मात्र ऐसा रियलिटी शो है जिसमें स्टार नहीं बल्कि फैन पैसा कमा रहे हैं। वहीं बीते दिन शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट तो मिले ही साथ ही कई कंटेस्टेंट्स को रातों-रात एग्जिट ऑर्डर भी सुनाया।
शो 'द 50' (The 50) के फिनाले में पहुंचे कृष्णा श्रॉफ, रजत दलाल, फैजल शेख, शिव ठाकरे और पंजाबी सिंगर काका। इन टॉप 5 फाइनलिस्ट के बीच होगा ब तगड़ा मुकाबला और ये अपने फैन के लिए 30 लाख रुपए कैश प्राइज जीतेंगे। कल के एपिसोड में प्रिंस नरूला, शाइनी दोशी, विक्रांत सिंह राजपूत, अर्चना गौतम, रिद्धि डोगरा और नेहल चुदासमा को लायन ने एग्जिट ऑर्डर देते हुए महल से बाहर कर दिया। लेकिन प्रिंस नरूला का एलिमिनेशन सभी को शाकींग लगा क्योंकि फैंस को लगता था कि वे फिनाले में जाने का दम रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव ठाकरे 'द 50' के विनर बने हैं लेकिन इसकी घोषणा औपचारिक तौर पर नहीं हुई है, जिसका इंतजार सभी को रहेगा।
आज यानी 22 मार्च को रात 9 बजे से शुरू होगा 'द 50' का ग्रैंड फिनाले। बता दें कि इस ये शो एक हॉलिवुड रियलिटी शो की कॉपी है। भले ही टीआरपी लिस्ट में ये शो कमाल नहीं कर पाया लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों शोरों पर होती थी। शो के दौरान काफी कंट्रोवर्सी हुई थी जिसने सभी का ध्यान बखूबी खींचा था।
