टीवी मसाला

The 50: रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह के खिलाफ लिया कानूनी एक्शन, ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप

The 50 Ridhima Pandit Sends Legal Notice To Vanshaj Singh: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' में वंशज सिंह और रिद्धिमा पंडित के बीच कई बार झगड़े देखने को मिले हैं। वहीं अब रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया है। उन्होंने वंशज सिंह को लीगल नोटिस भेजा है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

The 50 Ridhima Pandit Sends Legal Notice To Vanshaj Singh: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन गेम के साथ-साथ कई बार कंटेस्टेंट्स अपने झगड़े के लिए भी चर्चा में रहे। 'द 50' में बहुत से कलाकारों को एक-दूजे से भिड़ते देखा गया। इस लिस्ट में रिद्धिमा पंडित और यू-ट्यूबर वंशज सिंह का नाम भी शामिल है। 'द 50' में रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह के बीच पहले भी काफी झगड़ा हुआ था, जिसमें वंशज पर एक्ट्रेस से बुरा बर्ताव करने का आरोप लगा था। वहीं वंशज ने भी गेम के बीच रिद्धिमा पंडित को 'आंटी' कहा था। लेकिन 'द 50' के बाद भी रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) और वंशज सिंह का झगड़ा जारी रहा। वहीं अब एक्ट्रेस ने यू-ट्यूबर को लीगल नोटिस भेजा है, साथ ही उनपर ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।

रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह की तकरार तब और बढ़ गई, जब यू-ट्यूबर के इंस्टाग्राम पोस्ट में ऑनलाइन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी व लगाकार भद्दे मैसेज शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि रिद्धिमा पंडित के परिवार को भी इस मामले में घसीटा गया। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी लीगल टीम द्वारा वंशज सिंह को एक नोटिस जारी किया है, साथ ही साइबर पुलिस से ऑनलाइन धमकी व उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। रिद्धिमा पंडित की टीम ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हां ये बात सच है कि हमने वंशज सिंह के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

vanshaj singh (2)

फोटो क्रेडिट- वंशज सिंह इंस्टाग्राम

बता दें कि रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) द्वारा लीगल नोटिस भेजने के बाद वंशज सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। उन्होंने चैट की झलक साझा करते हुए लिखा, "वो मुझे कभी भी चुप नहीं करा सकते और न ही कर पाएंगे। मैं अपने लिए और अपने लोगों के लिए बोलूंगा। चलो एक बार तुम सब मिलकर कोशिश भी कर लो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article