Lovekesh Kataria on Shiv Thakare: टीवी रियलिटी शो 'द 50' (The 50) ने खूब धमाल मचाया। इस शो से कुछ ऐसे राज सामने आए जिसने सबको हैरान कर दिया। अब ये शो खत्म हो गया है लेकिन इसको लेकर अभी चर्चा हो रही है। इस शो को शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने जीत लिया है। 50 का फिनाले तो खत्म हो गया, लेकिन शो के आसपास का ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है। शिव ठाकरे को शो का विजेता घोषित किया गया, लेकिन अब इसको सवाल उठा रहे हैं। Zoom से एक्सक्लूसिव बातचीत में लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी जिसमें प्रिंस नरूला ने फिनाले का टिकट शिव ठाकरे को सौंपा था। तो चलिए जानते हैं कि लवकेश कटारिया ने इस मुद्दे पर क्या कहा।
लवकेश कटारिया ने कही ये बात
Zoom से बात करते हुए लवकेश ने अपनी राय बिल्कुल साफ-साफ बताई। उन्होंने बताया कि 'मैं कल इविक्ट हुआ। जैसे ही मैं अपने यार-दोस्तों के साथ मुंबई में बैठा, मुझे खबर आई कि प्रिंस ने अपनी फिनाले वाली टिकट शिव को दे दी। मैंने कहा भाई प्रिंस भाई हो तो तुम तेज बहुत। तुम्हें भी पता था कि मैं फिनाले में फैसू से हार जाऊंगा। तुमने टिकट पहले ही शिव को दे दी। तुम्हारा नंबर भी ऊपर होगा, काम का काम हो गया और सांप भी न मरा। समझ रहे हो?' लवकेश ने आगे बताया कि 'ये काफी स्मार्ट मूव था देखा जाए तो क्योंकि उनकी एक विनिंग स्ट्रीक चलती आ रही है। तो उनको कहीं न कहीं लग रहा होगा कि मैं शायद हार सकता हूं। तो इन्होंने इसलिए शायद टिकट दे दी होगी। मेरा ये मानना है। उनका शायद क्या पता असल में भाईचारा हो। बट देखो मेरा पॉइंट ऑफ व्यू है।'
'बलिदान' पर उठाए सवाल
लवकेश ने कॉम्पिटिशन में ‘बलिदान’ की बात पर भी सवाल उठाया और कहा, 'उस क्रंच टाइम पर अगर आप बलिदान दे रहे हो तो ये बहुत कैलकुलेटेड बलिदान है। और बलिदान कभी कैलकुलेट नहीं होता। बलिदान दिल से दिया जाता है। अब क्या पता उन्होंने दिल से भी दिया हो लेकिन मेरा पॉइंट ऑफ व्यू है कि नहीं भाई।' लवकेश के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
