टीवी मसाला

The 50 से निक्की तंबोली को देखना पड़ा बाहर का रास्ता, फिर चूर हुआ रियलिटी शो जीतने का सपना

The 50 Nikki Tamboli Reportedly Evicted From Show: टीवी पर पॉपुलर शो 'द 50' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। वहीं अब शो से एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस निक्की तंबोली का शो से पत्ता कट गया है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

The 50 Nikki Tamboli Reportedly Evicted From Show: टीवी पर पॉपुलर शो 'द 50' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स को रोजाना मेकर्स के दिये नए-नए टास्क का सामना करना होता है और जीतकर अपने फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने होते हैं। लेकिन 'द 50' से अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के बाहर होने की खबर सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में अदनान शेख से लेकर नीलम गिरी और सिवेत तोमर तक का नाम शामिल है। वहीं अब 'द 50' (The 50) से एक और एविक्शन की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे कई रियलिटी शोज में हाथ आजमा चुकी निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) का शो से पत्ता कट गया है।

'द 50' (The 50) को लेकर बताया जा रहा है कि शो से अभी तक करीब 20 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है। ऐसे में रियलिटी शो में बन रहे अलायंस और गेम पर भी काफी फर्क पड़ा है। वहीं एविक्टेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अब निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) का नाम भी जुड़ चुका है। फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, निक्की तंबोली 'द 50' से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में उनका रियलिटी शो जीतने का सपना एक बार फिर से धरा का धरा ही रह गया है। हालांकि इस एविक्शन की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि निक्की के बाहर होने की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

बता दें कि 'द 50' (The 50) में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ कदम रखा था। शो में निक्की तंबोली की गेम में एनर्जी तो कमाल की दिखी। साथ ही उनके और अरबाज पटेल के खट्टे-मीठे रिश्ते ने भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। निक्की तंबोली से पहले "रोडीज' और 'स्प्लिट्जविला' फेम सिवेत तोमर के भी शो से बाहर होने की खबर सामने आई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article