टीवी मसाला

The 50 से कटा 'बिग बॉस 19' की इस हसीना का पत्ता, चार दिन में ही टूट गया जीत का सपना

Bigg Boss 19 This Contestant Evicted From The 50: टीवी पर अपकमिंग शो 'द 50' अभी से ही काफी चर्चा में बना हुआ है। 'द 50' के लिए लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। लेकिन लवकेश कटारिया के बाद एक और एविक्शन की खबर सामने आ रही है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 This Contestant Evicted From The 50: टीवी पर जल्द ही अपकमिंग शो 'द 50' की एंट्री होने वाली है। 'द 50' के प्रीमियर में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। 'द 50' में ऐसे कई सितारे कदम रखने वाले हैं, जिन्हें रियलिटी शो में देखने का फैंस का सपना था। शो के प्रोमो भी रिलीज होने शुरू हो गए हैं, जो दर्शकों की बेताबी को और बढ़ा रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'द 50' (The 50) से एक और एविक्शन की खबर सामने आ रही है। जहां पहला एविक्शन लवकेश कटारिया का बताया गया तो वहीं अब एक और एविक्शन की बात सामने आई है।

'द 50' (The 50) को लेकर खबर है कि मिस इंडिया विजेता व 'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) का शो से पत्ता कट चुका है। बताया जा रहा है कि नेहल चुडासमा के एविक्शन का फैसला गेम में जीत दर्ज करने वाली टीम ने ही लिया था। खबरों की मानें तो 'द 50' में टास्क हुआ, जिसमें तीन टीम जीती और दो टीम हार गई। जहां विजेता टीम के कैप्टन ने मिलकर हारने वाली दोनों टीम में से एक-एक कंटेस्टेंट का नाम एविक्शन के लिए चुना। इसमें नेहल चुडासमा और नीलम गिरी निशाना बनीं। लेकिन ज्यादातर लोगों ने नेहल चुडासमा के खिलाफ वोट दिया, जिससे उन्हें बाहर कर दिया गया।

'द 50' (The 50) से नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) के एविक्शन ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। वहीं कुछ यूजर्स ने नीलम गिरी के सुरक्षित होने पर चुटकी लेते हुए लिखा, "नीलम बचाओ आंदोलन सीजन 2।" इन सबसे इतर बता दें कि 'द 50' का प्रीमियर 1 फरवरी को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होगा। शो को रात के 9 बजे स्ट्रीम किया जा सकता है। इस रियलिटी शो में करीब 50 कंटेस्टेंट्स एंट्री करेंगे, जो बगैर नियम के लायन के महल में गेम खेलेंगे। नेहल चुडासमा के एविक्शन के अलावा रजत दलाल के बाहर होने की खबर भी सामने आई थी। हालांकि उन्हें टास्क के दौरान चोट लगने के कारण बाहर किया गया था। लेकिन वह वापस शो का हिस्सा बन चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article