टीवी मसाला

'आप हंस रही थीं...'- BB 19 में सलमान खान ने अभिषेक बजाज के मुद्दे पर फरहाना को लिया आड़े हाथों, नेहल ने मांगी माफी

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Farhana Bhatt And Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बजाज के मुद्दे पर सलमान खान नेहल चुदासमा और फरहाना भट्ट को आड़े हाथों लेते दिखे।

Image

फोटो क्रेडिट- कलर्स टीवी

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Farhana Bhatt And Nehal Chudasama: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान का 'बिग बॉस 19' आए दिन तो अपने एपिसोड से धूम मचा ही रहा है, साथ ही वीकेंड का वार पर भी इस बार आतिशबाजी होने वाली है। 'बिग बॉस 19' के दूसरे सप्ताह के वीकेंड का वार पर सलमान खान यूं तो कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेने वाले हैं। इस लिस्ट में अमाल मलिक से लेकर अशनूर कौर और गौरव खन्ना तक का नाम शामिल है। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अभिषेक बजाज के मुद्दे पर फरहाना भट्ट और नेहल चुदासमा को आड़े हाथों लेते नजर आए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। सलमान खान प्रोमो वीडियो में कहते दिखे, "तो फरहाना एक ऐसी बात है, जिसके बारे में बात करने के लिए आप और नेहल बेहद उत्सुक हैं। अभिषेक बजाज ने आपको उस टास्क में बगैर किसी इरादे के उठाया है, आप मुस्कुरा रही थीं उस वक्त। उसी वक्त कह देतीं कि मुझे मत छुओ। उसके बाद अभिषेक ने कितनी बार आपसे माफी मांगी है और पूरे घर ने देखा है ये चीज। सिवाय एक इंसान के जो सेलेक्टिव चलता है घर में, वो है नेहल। आप लोगों को नहीं पता कि आपने कितना गलत किया है।" बिग बॉस 19' के फैनपेज के मुताबिक इस मामले के लिए नेहल चुदासमा और फरहाना भट्ट, सलमान खान से माफी भी मांगती दिखीं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो वीडियो पर दर्शक खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सच में बज गई दोनों की, बुरा फंसी दोनो। बसीर प्लीज दूर रहो इन दोनों से।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वाह वाह! मजा आ गया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इन दोनों को सलमान खान से लताड़ लगते देख बड़ी संतुष्टि हुई।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article