Nikki Tamboli Vs Rajat Dalal The 50 Show: फराह खान (Farah Khan) का रियलिटी शो द 50 (The 50) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। शो से कभी कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच अब शो में एक नया बवाल हो गया है। इस बार निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच विवाद हो गया है। इस विवाद की वजह चाहत (Chahat) हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा क्या मामला है, जिसकी वजह से विवाद हुआ है।
शो से बाहर हुई चाहत
चाहत के शो से हाल ही में बाहर होने के बाद निक्की तंबोली ने रजत को चिढ़ाते हुए कहा कि 'आपकी बंदी तो चली गई।' रजत ने तुरंत इसका जवाब दिया और किसी भी रोमांटिक बात को साफ सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने खुले मन से कहा कि वो कभी चाहत के साथ डेटिंग या शादी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, 'दीदी (सपना) से पूछो… दीदी, क्या मैं नॉन-जाट से शादी कर सकता हूं? देखो मैं एक सीधी बात कहता हूं, मैं सबकी इज्जत करता हूं, न कोई बड़ा है न कोई छोटा। लेकिन मुझे अपनी नस्ल की ही चाहिए।' रजत ने चाहत के साथ रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया, लेकिन शो में कई बार ऐसा लगा कि वो चाहत की बहुत फिक्र करते हैं। एक एपिसोड में जब प्रिंस नरूला ने चाहत को गले लगाया, तो रजत का चेहरा उतर गया और वो बेचैन दिखे। चाहत वापस आई तो रजत ने सीधे पूछा, 'तुमने उसे क्यों गले लगाया?' चाहत ने जवाब दिया कि वो प्रिंस को भाई मानती है, लेकिन रजत की बेचैनी सबने देख ली। घर के बाकी लोग भी दोनों को तंग करके मजाक उड़ाते रहे।
शो में हो चुकी है लड़ाई
शो द 50 में पहले भी कई विवाद हो चुके है। अभी कुछ दिनों पहले रजत दलाल का एक मारपीट वाला वीडियो भी सामने आया था। शो द 50 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
