टीवी मसाला

The 50 की फिनाले डेट आई सामने, जीत के लिए दांव खेलेंगे प्रिंस नरूला सहित ये 20 कंटेस्टेंट्स

The 50 Finale Date Reveal, These 20 Contestants To Enter In Finale Race: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'द 50' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं अब शो की फिनाले डेट भी सामने आ चुकी है।

the 50 finale

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, इंस्टाग्राम

The 50 Finale Date Reveal, These 20 Contestants To Enter In Finale Race: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में आए दिन कंटेस्टेंट्स को दिलचस्प टास्क मिलते हैं, जिन्हें पूरा करके उन्हें अपने फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने पड़ते हैं। यूं तो अभी तक शो से कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता भी कट चुका है, जिकना जीत का सपना इस शो में भी अधूरा रह गया। लेकिन इन सबसे इतर 'द 50' (The 50) अब अपने फिनाले के लिए पूरी तरह से तैयार है। खास बात तो यह है कि लायन के इस शो की फिनाले डेट भी सामने आ चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि करीब 20 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं।

फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द 50' (The 50) के फिनाले की शूटिंग 19 फरवरी को हो सकती है। शो अपने आखिरी स्टेज तक पहुंच चुका है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। वहीं अभी शो में करीब 20 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जो आगे चलकर फिनाले की रेस का हिस्सा बन सकते हैं। इस लिस्ट में रिद्धी डोगरा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, सिवेत तोमर, हामिद बार्कजी, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, विक्रांत, काका और कृष्णा श्रॉफ सहित कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'द 50' के फिनाले में कौन रंग जमाने में कामयाब होता है और अपने फैंस के लिए 50 लाख रुपये की रकम जीत पाता है।

'द 50' से हाल ही में कटा इन कंटेस्टेंट्स का पत्ता

'द 50' (The 50) से हाल ही में कुछ कंटेस्टेंट्स बाहर भी हुए हैं, जिनका शो में जीत का सपना अधूरा रह गया। इसमें दिग्विजय राठी, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित और शाइनी दोशी का नाम शामिल है। इन कंटेस्टेंट्स को वोट-आउट के द्वारा बाहर किया गया है। वहीं हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे उन्हें भी शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article