टीवी मसाला

Tenali Rama के सेट पर लगी भयंकर आग, हादसे के चक्कर में बीच में रुकी शूटिंग

Tenali Rama Set Catches Fire, Shooting Halted: टीवी के चर्चित सीरियल 'तेनाली रामा' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में 'तेनाली रामा' के सेट पर भयंकर हादसा हो गया। शो के सेट पर आग लग गई, जिससे इसकी शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा।

Image

'तेनाली रामा' के सेट पर लगी आग

Tenali Rama Set Catches Fire, Shooting Halted: टीवी के चर्चित सीरियल 'तेनाली रामा' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। कृष्ण भारद्वाज स्टारर 'तेनाली रामा' दर्शकों के मनोरंजन का जबरदस्त स्त्रोत है। कई सीजन के साथ ये लोगों को एंटरटेन कर चुका है। लेकिन हाल ही में कृष्ण भारद्वाज स्टारर 'तेनाली रामा' के सेट पर भयंकर हादसा हो गया। खबरों की मानें तो 'तेनाली रामा' के सेट पर आग लग गई, जिससे इसकी शूटिंग को तत्काल रूप से रोकना पड़ा। 'तेनाली रामा' (Tenali Rama) के सेट पर हुए इस हादसे ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। आग के चक्कर में सेट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है।

'तेनाली रामा' (Tenali Rama) के सेट पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग पास के ही लोकेशन पर लगी थी, जो धीरे-धीरे तेजी से फैल गई। राहत की बात ये रही कि 'तेनाली रामा' के सेट पर लगी आग को काबू में कर लिया, जिससे ज्यादा नुकसान होने से बच गया। बताया जा रहा है कि आग लगते ही प्रोडक्शन टीम तुरंत एक्शन में आ गई। शूटिंग को रोककर वहां फायर ब्रिगेड बुलाया गया। वहीं स्थिति पर नियंत्रण करने के दो घंटे बाद शूटिंग दोबारा शुरू कर ली गई। प्रोडक्शन टीम इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रख रही है कि सेट पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए एमरजेंसी प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

बता दें कि 'तेनाली रामा' (Tenali Rama) में कृष्ण भारद्वाज मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। इस सीरियल में पंकज बेरी और मानव गोहिल भी अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। यूं तो शो की शुरुआत साल 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन इसका दूसरा सीजन 2024 में शुरू हुआ। कुछ ही वक्त पहले शो में पवित्रा पुनिया ने भी एंट्री की और उनका किरदार कहानी में अहम भूमिका निभा रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article