टीवी मसाला

Pranit More के '370 की बिरयानी' विवाद पर Tanya Mittal ने दिया रिएक्शन, बोलीं- मैं उसे पसंद नहीं करती और...

Tanya Mittal React On Pranit More Controversy: 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे के बढ़ते विवादों पर अब तान्या मित्तल ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि वह प्रणित मोरे को पसंद नहीं करती हैं।

Image

प्रणित मोरे के विवाद पर तान्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Tanya Mittal React On Pranit More Controversy: 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे इन दिनों काफी विवादों में घिरे हुए हैं। प्रणित मोरे के शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के शख्स ने '370 की बिरयानी' वाली अभद्र बात कही थी, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मामले पर प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस और गुरुग्राम पुलिस द्वारा एफआईआर भी दर्ज हुई। इतना ही नहीं, लोगों ने प्रणित मोरे के शो को बॉयकॉट करने की मांग की। उर्फी जावेद से लेकर रश्मि देसाई सहित कई सितारों ने प्रणित मोरे (Pranit More) के विवाद पर नाराजगी जाहिर की। वहीं अब इस मामले पर 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुकीं तान्या मित्तल का भी रिएक्शन सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के विवाद के बीच Munawar Faruqui ने दी लोगों को 'थमने' की सलाह, बोले- किसी की लाश निकलेगी तब...

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और प्रणित मोरे (Pranit More) 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुके हैं। कई बार शो में भी दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली है। वहीं अब प्रणित मोरे के विवाद पर तान्या मित्तल ने चुप्पी तोड़ी है। तान्या मित्तल ने 'द सुपर वुमनिया शो' पर प्रणित मोरे के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं प्रणित को पसंद नहीं करती, क्योंकि वो मेरे साथ बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है।" तान्या मित्तल ने ये तक कहा कि जिस तरह से प्रणित लोगों को पुकारते हैं, खासकर 'तू' कहकर, वो चीज उन्हें असहज कर देती है। तान्या मित्तल का कहना है कि वह 'बिग बॉस 19' में रहते हुए भी 'प्रणित मोरे शो' का हिस्सा कभी नहीं बनीं। हालांकि तान्या मित्तल ने इस दौरान प्रणित मोरे के लिए सहानुभूति भी जताई। उनका कहना है कि गलती समझी जाती है, लेकिन स्थिति अब सीमा से परे जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के बाद अब Madhur Virli ने सरेआम मांगी माफी, 'रेप' पर भद्दा मजाक कर विवादों में आए थे कॉमेडियन

Pranit More का '370 की बिरयानी' से जुड़ा विवाद

Pranit More का '370 की बिरयानी' से जुड़ा विवाद

    तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने प्रणित मोरे के बारे में कहा, "मुझे प्रणित के लिए बुरा महसूस हो रहा है। गलती होती है, एफआईआर फाइल हुई उसके खिलाफ और लोगों ने उसपर आक्रोश भी जताया। लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हर किसी का अपना एक परिवार है। जो उसने किया वो गलत है, लेकिन गलतियां होती हैं। उसने गलती की और उसने इसके लिए माफी भी मांगी।" तान्या मित्तल ने कहा कि कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बहुत ज्यादा टॉक्सिक हो जाते हैं, जब लोग एक ही इंसान को लंबे समय तक निशाना बनाने लगते हैं। तान्या ने इस बारे में आगे कहा, "आज मैं किसी और के विवाद के बारे में बात कर रही हूं। कल को मैं एक गलती कर सकती हूं और सोशल मीडिया मुझे भी नहीं छोड़ेगा।" तान्या मित्तल ने इंटरव्यू में बोला कि ऑनलाइन ट्रोलिंग इस हद तक नहीं पहुंचनी चाहिए, जहां एक परिवार समाज में शांतिपूर्वक न रह सके।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article